फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor And Tara Sutaria Dance Together Users Call Them Devrani Jethani

जान्हवी कपूर और तारा सुतारिया ने साथ किया डांस, यूजर्स क्यों बोले ‘देवरानी-जेठानी’? देखें वायरल वीडियो

Sat, 08 Nov 2025 06:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 08 Nov 2025 06:19 PM IST
सार

Janhvi Kapoor And Tara Sutaria Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें जान्हवी कपूर और तारा सुतारिया साथ में डांस कर रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor And Tara Sutaria Dance Together Users Call Them Devrani Jethani
जान्हवी कपूर, तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी दोस्त दीया श्रॉफ की शादी में शामिल हुईं। इस शादी से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो में जान्हवी कपूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ स्टेज पर डांस कर रही हैं। साथ में जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखे। इस वीडियो पर यूजर्स ने रिएक्शन देते हुए जान्हवी और तारा सुतारिया को देवरानी-जेठानी लिखा। कैसे जुड़ता है दोनों का यह नाता? जानिए। 

विज्ञापन

Janhvi Kapoor And Tara Sutaria Dance Together Users Call Them Devrani Jethani
जान्हवी और तारा सुतारिया साथ में डांस करती हुईं - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

डांस वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट 
तारा सुतारिया और जान्हवी कपूर की वायरल वीडियो पर कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘देवरानी जेठानी रॉक।’ एक अन्य यूजर ने ‘शिखू और विखू की दुल्हनिया।’ कई यूजर्स ने हार्ट, फायर इमोजी भी दोनों एक्ट्रेस से बनाया है। जान्हवी और तारा फिल्म ‘धड़क’ के एक गाने पर डांस कर रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


ये खबर भी पढ़ें: जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड के साथ अनन्या पांडे ने की ट्विनिंग, शिखर की फोटो देख अभिनेत्री ने यूं किया रिएक्ट



पहाड़िया ब्रदर्स को डेट कर रही हैं तारा और जान्हवी 

तारा सुतारिया और जान्हवी कपूर इन दिनों पहाड़िया ब्रदर्स को डेट कर रही हैं। जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया हैं, जो वायरल वीडियो में भी नजर आ रहे हैं। वहीं तारा सुतारिया वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। अक्सर ही दोनों एक्ट्रेस को अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ आउटिंग पर देखा जाता है। आने वाले वक्त में अगर तारा और जान्हवी की शादी, पहाड़िया परिवार में होती है तो यह दोनों एक्ट्रेस देवरानी-जेठानी बन जाएंगी।  

जान्हवी कपूर और तारा सुतारिया का वर्क फ्रंट 
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर की कुछ वक्त पहले ही एक फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। वहीं तारा सुतारिया की आने वाली मूवी की बात करें तो वह अगले साल साउथ एक्टर यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed