फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline Fernandez the new lovers of Salman

सलमान ने यूंही नहीं उठाया दांतों से लड़की का स्कर्ट!

Tue, 09 Sep 2014 02:25 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez the new lovers of Salman

सलमान खान की जिंदगी में कुछ ऐसा है कि बिना ‘किक’ के वे रह ही नहीं सकते। किसी न किसी कारण से सुर्खियं में बने रहते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट पर्याप्त लंबी है और इन दिनों बॉलीवुड में यह चर्चा जोरों पर है कि सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस सिर्फ को-स्टार नहीं रह गए हैं।

विज्ञापन


बात उससे कहीं आगे निकल चुकी है। सलमान ने लोगों को एक बार फिर से अटकलें लगाने का मौका दे दिया है। खबर है कि सलमान अपनी फिल्म ‘किक’ की अभिनेत्री के साथ दिल से जुड़ चुके हैं। फिल्म रिलीज होकर लंबा समय हो चुका है और दोनों जिस तरह से एक-दूसरे से लगातार मेल-मुलाकातें कर रहे हैं, यहां-वहां साथ नजर आने लगे हैं, वह लोगों की नजरों में आने लगा है।
विज्ञापन

किस के बाद हुआ मामला गंभीर

Jacqueline Fernandez the new lovers of Salman

वैसे तो सलमान और जैकलीन को लेकर सबसे पहले जानकारों के मन में तभी संदेह पैदा हुआ था, जब जैकलीन ने फिल्म प्रमोशन के दौरान एक सार्वजनिक कार्यकम में सलमान को ‘किस’ कर लिया था। लेकिन उस समय सलमान-जैकलीन और उनकी टीम ने इसे प्रमोशन का हिस्सा बता कर मामला रफा-दफा कर दिया था।

अब सलमान के करीबी सूत्रों की बातों से अफवाहों की घंटियां टनटना रही हैं कि जैकलीन वह नई हसीना हैं, जिन पर इस हीरो का दिल आया है। सूत्रों की मानें तो हाल की एक घटना बड़ी  रोचक है। बताया जाता है कि सलमान ने अपने करीबी दोस्त से रात को तीन बजे फोन पर कहा कि वह उसके घर पर आ रहे हैं।

दोस्त कैसे मना करता। वह सलमान का स्वागत करने के लिए तैयार हो गया। परंतु उसके आश्चर्य की तब सीमा नहीं रही, जब सलमान के पीछे-पीछे जैकलीन भी दरवाजे के अंदर आईं। कहने-सुनने को कुछ बचा नहीं था।

बहुत नजदीक आ गए थे

Jacqueline Fernandez the new lovers of Salman

सूत्र दावा कर रहे हैं कि ‘किक’ के प्रमोशन के दौरान सलमान इस श्रीलंकाई सुंदरी के बहुत नजदीक आ गए हैं। जैकलीन भी सलमान की अदाओं और बातों की मुरीद हो गईं हैं। ऐसे में बात आगे बढ़नी ही थी। फिल्म के प्रचार के दौरान कई बार वे एक-दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देखते हुए पाए गए। तभी लगने लगा था कि वे सिर्फ साथ काम करने वाले ऐक्टर नहीं हैं।

सलमान ने जैकलीन की तारीफों के पुल बांधते हुए यहां तक कहा था कि वह बीते जमाने की स्टार जीनत अमान की तरह दिखाई देती हैं। सलमान अपना दिल खोलते हुए यहां तक कह गए थे कि भले ही अभी तक उन्होंने पर्दे पर किसी अभिनेत्री को ‘किस’ न किया हो, लेकिन वह चाहते हैं कि जैकलीन वह पहली ऐक्ट्रेस हों जिनका चुंबन वह पर्दे पर लें।

विज्ञापन

स्कर्ट भी दबाया दातों से

Jacqueline Fernandez the new lovers of Salman

अक्सर पारिवारिक फिल्मों की वकालत करने वाले सलमान जब फिल्म के एक गाने में जैकलीन की स्कर्ट को दांतों में दबा कर उनके पीछे-पीछे चले तो वह भी उनके फैन्स के लिए चौंकाने वाली बात थी।

अब इन बातों ने भले ही अफवाहों को हवा दी हो, लेकिन ज्यादा समय नहीं हुआ जब इस बात की जोरों से चर्चा थी कि इस हीरो ने जैकलीन का बांद्रा में अपने घर के नजदीक ही एक बहुत आलीशान फ्लैट खरीद कर दिया है।

तो क्या वाकई बात आशियाना बसाने तक पहुंच गई है? जल्द ही सच्चाई सामने होगी क्योंकि सलमान शुक्रवार को ‘बिगबॉस-8’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रू-ब-रू होने वाले हैं। हो सकता है कि वह जैकलीन से जुड़े सवालों के जवाब दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed