बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' का मंगलवार को ट्रेलर रिलीज हो गया है। शानदार एक्शन और दमदार डायलॉग्स से भरपूर 'रेस 3' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल,जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं।
'रेस 3' में सलमान और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस बीच ट्रेलर लॉन्च के दौरान जैकलीन फर्नांडीज ने सलमान खान को लेकर अपने दिन की बड़ी बात कही है। जैकलीन फर्नांडीज ने कहा है- 'मैं जो भी कुछ हूं सलमान खान की वजह से हूं।'
अपनी बात को विस्तार से बताते हुए जैकलीन फर्नांडीज ने कहा यह भी कहा- 'मैंने सलमान खान के साथ फिल्म 'किक' में भी काम किया, इस फिल्म को करने के बाद मेरे फिल्म करियर को नया मोड़ मिला।' इतना ही नहीं जैकलीन फर्नांडीज ने सलमान की तारीफ करते हुए यह भी कहा- 'मेरा हमेशा से सपना रहा था कि मैं उनके साथ काम करूं, सलमान एक अच्छे एक्टर के साथ अच्छे इंसान भी हैं।'
आपको बता दें जैकलीन फर्नांडीज और सलमान खान 'रेस 3' में मुख्य भूमिका में हैं। यह इन दोनों की दूसरी फिल्म है। इससे पहले यह जैकलीन फर्नांडीज और सलमान फिल्म 'किक' में भी साथ नजर आ चुके हैं।