ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिली है। एक्ट्रेस ने एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए दुबई जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। कोर्ट ने एक्ट्रेस को इजाजत दे दी है। बता दें कि जैकलीन ने बीते बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में आवदेन दायर किया था। आज उस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें दुबई जाने की अनुमति दे दी है।
Jacqueline Fernandez: विदेश जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, दिल्ली की अदालत ने दी इजाजत
बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज ने 27 से 30 जनवरी तक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई यात्रा के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन के आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। अदालत ने जैकलीन द्वारा दायर आवेदन का जवाब देने के लिए ईडी को दो दिन का समय दिया था। आज मामले की सुनवाई होनी थी, जिसमें कोर्ट ने एक्ट्रेस को बड़ी राहत दी है।
Rs 200 crore money laundering case | Delhi's Patiala House Court allows actor Jacqueline Fernandez to travel to Dubai to attend a conference
— ANI (@ANI) January 27, 2023
गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से जैकलीन फर्नांडीज की जांच की जा रही है। ईडी कई बार एक्ट्रेस से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है।
दुखदः नहीं रहीं दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री जमुना, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
बता दें कि इससे पहले बीते वर्ष दिसंबर में भी जैकलीन ने अपने परिवार से मिलने के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन, फिर एक्ट्रेस ने विदेश जाने की अनुमति की अपनी याचिका वापस ले ली थी। इस बार जैकलीन ने फिर आवेदन किया, जिसमें कोर्ट ने उन्हें इजाजात दे दी है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने एक्ट्रेस को राहत देते हुए ये आदेश भी दिया है कि विदेश यात्रा के दौरान जैकलीन जहां रहेंगी उन्हें उसकी जानकारी देनी होगी।
Sun Cinema : जब शादी के दूसरे दिन विधवा का सीन नहीं करना चाहती थीं हेमा मालिनी, मनोज कुमार ने दी सख्त सजा