फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jabalpur oil deceptive advertising case consumer forum notice to amitabh bachchan

इस विज्ञापन के लिए अमिताभ बच्चन को मिला नोटिस, ये है वजह

Tue, 01 Aug 2017 04:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Tue, 01 Aug 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
jabalpur oil deceptive advertising case consumer forum notice to amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन

कंज्यूमर फोरम ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में अमिताभ बच्चन के खिलाफ नोटिस जारी किया है। जबलपुर जिला उपभोक्ता फोरम में अभिनेता अमिताभ बच्चन के खिलाफ याचिका दायर कर भ्रामक विज्ञापन करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया है कि अमिताभ बच्चन ने नवरत्न तेल बनाने वाली कंपनी के साथ मिलकर अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए अवसर देने की गलती की है, जिससे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-1986 के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन


आवेदक का कहना है कि यह तेल न तो रजिस्टर्ड है और ना ही निर्माता कंपनी के पास इसके निर्माण का कोई लायसेंस है लेकिन अमिताभ बच्चन द्वारा विज्ञापन प्रसारित किया जा रहा है कि नवरत्न तेल ठंडा-ठंडा, कूल-कूल है, लेकिन वह यह नही बता रहे कि ये ठंडा-ठंडा और कूल-कूल क्यों है। क्या सरदर्द, बदन दर्द, थकान और बालों की समस्या से यह तेल राहत दिलाता है? लेकिन कहीं भी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि तेल में जड़ी-बूटियों की कितनी मात्रा है। जड़ी-बूटी मिली होने की सूरत में यह तेल नहीं औषधि की श्रेणी में आ जाएगा, जिसके लिए लाईसेंस अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, इस मामले में कंपनी से 15 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि दिलवाई जाए। साथ ही उत्पाद पर रोक लगा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed