क्या बच्चों की तस्करी में शामिल हैं एक्ट्रेस रूपा गांगुली?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की बंगाल में स्टेट वुमेन विंग की अध्यक्ष और टीवी कलाकार रूपा गांगुली का नाम बच्चों की तस्करी से जुड़े एक मामले में सामने आ रहा है। वेबसाइट पिंकविला.कॉम में छपी खबर के मुताबिक इस मामले में रूपा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाकर चर्चा में आयीं रूपा गांगुली बंगाल में भाजपा की कद्दावर नेता मानी जाती है।
वेबसाइट के मुताबिक रूपा और कैलाश का नाम मामले में भाजपा की नेता जूही चौधरी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है।
कैलाश ने लगाया टीएमसी पर आरोप
जूही को भारत-नेपाल सीमा के पास दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया गया है। जूही का नाम बच्चों की तस्करी के एक मामले में आया है जिसमें करीब 17 बच्चों की तस्करी को अंजाम दिया गया था।
जूही को चंदना चक्रवर्ती नाम की चाइल्ड केयर होम चलाने वाली महिला ने कैलाश और रूपा से बात करते हुए सुना था। जिसमें जूही चाइल्ड केयर होम से जुड़े एक मामले में उनसे मदद मांग रही थी। चंदना ने कोर्ट में पेशी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही।
वहीं मामले में नाम आने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कोलकाता पुलिस पर उनके खिलाफ टीएमसी के दबाव में षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। कैलाश ने कहा भाजपा नेता जायप्रकाश मजूमदार और सिसिर बजौरिया पर निशाना साधने के बाद अब उनको निशाना बनाया जा रहा है।