फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Roopa Ganguly involved in child trafficking?

क्या बच्चों की तस्करी में शामिल हैं एक्ट्रेस रूपा गांगुली?

Wed, 01 Mar 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक Updated Wed, 01 Mar 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
Is Roopa Ganguly involved in child trafficking?
roopa ganguly

भारतीय जनता पार्टी की बंगाल में स्टेट वुमेन विंग की अध्यक्ष और टीवी कलाकार रूपा गांगुली का नाम बच्चों की तस्करी से जुड़े एक मामले में सामने आ रहा है। वेबसाइट पिंकविला.कॉम में छपी खबर के मुताबिक इस मामले में रूपा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाकर चर्चा में आयीं रूपा गांगुली बंगाल में भाजपा की कद्दावर नेता मानी जाती है।

वेबसाइट के मुताबिक रूपा और कैलाश का नाम मामले में भाजपा की नेता जूही चौधरी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है। 

कैलाश ने लगाया टीएमसी पर आरोप

Is Roopa Ganguly involved in child trafficking?

जूही को भारत-नेपाल सीमा के पास दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया गया है। जूही का नाम बच्चों की तस्करी के एक मामले में आया है जिसमें करीब 17 बच्चों की तस्करी को अंजाम दिया गया था।

जूही को चंदना चक्रवर्ती नाम की चाइल्ड केयर होम चलाने वाली म‌हिला ने कैलाश और रूपा से बात करते हुए सुना था। जिसमें जूही चाइल्ड केयर होम से जुड़े एक मामले में उनसे मदद मांग रही थी। चंदना ने कोर्ट में पेशी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही।

वहीं मामले में नाम आने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कोलकाता पुलिस पर उनके खिलाफ टीएमसी के दबाव में षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। कैलाश ने कहा भाजपा नेता जायप्रकाश मजूमदार और सिसिर बजौरिया पर निशाना साधने के बाद अब उनको निशाना बनाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed