फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   is Pati Patni Aur Woh Do spreading infidelity Ayushmann Khurrana and Rakul Preet defends

रिलीज से पहले चर्चा में आई 'पति पत्नी और वो दो', लग रहे ये इल्जाम; आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत ने किया बचाव

Sun, 03 May 2026 05:22 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 03 May 2026 05:22 PM IST
सार

Pati Patni Aur Woh Do: फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज से पहले चर्चा में है। इस फिल्म पर एक बड़ा इल्जाम लग रहा है। इस पर आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म का बचाव किया है।

विज्ञापन
is Pati Patni Aur Woh Do spreading infidelity Ayushmann Khurrana and Rakul Preet defends
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' पिछले कुछ समय से चर्चा में है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। कुछ यूजर्स इस फिल्म को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म बेवफाई को प्रमोट करती है। इस मामले पर आयुष्मान खुराना ने फिल्म का बचाव करते हुए जवाब दिया है। उनके मुताबिक फिल्म बेवफाई को प्रमोट नहीं करती है।

विज्ञापन
Trending Videos

आयुष्मान ने फिल्म को लेकर दी सफाई
आयुष्मान खुराना शनिवार को 'पति पत्नी और वो दो' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मौजूद थे। उनके साथ फिल्म की कलाकार सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी थीं। इवेंट में बोलते हुए आयुष्मान ने कहा 'यह फिल्म इन चारों में क्या चल रहा है उस पर है। मुझे लगता है कि ये जो मेरा रोल है प्रजापति पांडे का, वह एक हरा झंडा है। उसका नैतिक आचरण बिल्कुल सही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

is Pati Patni Aur Woh Do spreading infidelity Ayushmann Khurrana and Rakul Preet defends
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
बेवफाई को प्रमोट नहीं करती फिल्म
उन्होंने आगे कहा 'हम किसी भी तरह की बेवफाई को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। यह फैमिली फिल्म है। हर कोई इसे देखते हुए इंजॉय करेगा। यह गलतियों की एक कॉमेडी है। इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि प्रजापति का किसी के साथ अफेयर है।'

क्या इस बार मेट गाला का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा? इस काम में मसरूफ होने की वजह से लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह ने किया फिल्म का बचाव
इवेंट में रकुल प्रीत सिंह भी थीं। उन्होंने फिल्म का बचाव करते हुए कहा 'फिल्म ना तो बेवफाई को प्रमोट करती है और ना ही अफेयर्स को। यह एक गलतियों की कॉमेडी फिल्म है। और गलतियों की कॉमेडी यहां कई लोगों के साथ होती होगी। तो आप भी फिल्म को अपने से रिलेट करोगे।'

is Pati Patni Aur Woh Do spreading infidelity Ayushmann Khurrana and Rakul Preet defends
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
ख्याल रहे कि 'पति पत्नी और वो दो' 2019 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। पहले वाली फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर ने अभिनय किया था। नई फिल्म में तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ, गुनीत सिंह, दुर्गेश कुमार और आयशा रजा सहायक भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed