फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ira-Nupur Reception Jaya Bachchan taunts Papperrazzi Video goes Viral on social media

Ira-Nupur Wedding Reception: आयरा-नूपुर के रिसेप्शन में जया ने कसा पैपराजी पर तंज, बोलीं- हमको सिखा रहे हैं

Sun, 14 Jan 2024 12:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 14 Jan 2024 12:12 AM IST
सार

कुछ समय पहले, जब हेमा मालिनी ने अपना 75वां जन्मदिन था तब भी वे पैपराजी को नसीहत देती नजर आई थीं।

विज्ञापन
Ira-Nupur Reception Jaya Bachchan taunts Papperrazzi Video goes Viral on social media
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन पैपराजी के सामने पोज देने से अक्सर परहेज करती नजर आती हैं। फोटो क्लिक करते समय अभिनेत्री कई बार उन पर नाराज भी हो जाती हैं। अक्सर पैपराजी को उनके गुस्से का शिकार होना पड़ता है। मुंबई में शनिवार शाम को भी आमिर खान की बेटी आयरा की शादी के रिसेप्शन में जया अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ पहुंचीं। 

विज्ञापन

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने बेटे के लिए किया भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

जब फोटोग्राफरों ने उनसे रेड कार्पेट पर एक विशिष्ट स्थान पर पोज देने का अनुरोध किया तो जया ने उन्हें नसीहत दी कि वे उन्हें निर्देश न दें। जब श्वेता ने उनके और सोनाली बेंद्रे के साथ पोज देने के लिए कहा गया तो वे पैपराजी से कहती नजर आईं कि आपको एंगल हमको सिखा रहे हैं। 

पहले भी पैपराजी को दे चुकी हैं नसीहत

कुछ समय पहले, जब हेमा मालिनी ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया था, तो कई हस्तियां मुंबई में जश्न मनाने के लिए एक साथ आई थीं। उपस्थित लोगों में जया बच्चन भी शामिल थीं और उन्हें पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ रेड कार्पेट पर देखा गया था। वायरल हुए एक वीडियो में उन्हें हिंदी में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पद्मिनी मुझे यहां लेकर आई है। कुछ देर पोज देने के बाद उन्होंने लोगों से कहा, "इतना डायरेक्शन मत दीजिए।" 

विज्ञापन

10 जनवरी को आयरा-नूपुर ने की थी शादी

गौरतलब है कि आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान ने बुधवार, 10 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे से शादी कर ली। तीन जनवरी को मुंबई में रजिस्ट्रेशन मैरिज की थी। इसके बाद इस जोड़े ने बुधवार को उदयपुर में एक 'वाइट वेडिंग' की। 
Indian Police Force: इंडियन पुलिस फोर्स का 'जय हिंद' गाना रिलीज, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे जमकर तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed