फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ira Khan Nupur Shikhare Grooves on Loveyapa title Track in car

Ira Khan-Nupur: नुपुर-आयरा पर चढ़ा 'लवयापा' का जादू, कार में झूमते दोनों आए नजर

Mon, 06 Jan 2025 12:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 06 Jan 2025 12:40 PM IST
सार

Ira Khan-Nupur: नुपुर शिखरे और आयरा खान पर लवयापा के टाइटल ट्रैक का जादू चढ़ गया है। हाल ही में,दोनों इस गाने पर कार में झूमते दिखे।
 

विज्ञापन
Ira Khan Nupur Shikhare Grooves on Loveyapa title Track in car
नुपुर शिखरे, आयरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जुनैद खान और खुशी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म लवयापा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है, जो लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। महज 24 घंटे में इस गाने ने 15 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। फिल्म के गाने केवल दर्शकों पर ही नहीं बल्कि सेलेब्स पर भी अपना जादू चला रहे हैं। 
विज्ञापन

Hollywood Movies: इन पांच हॉलीवुड फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई, एनिमेटेड मूवीज का रहा दबदबा
विज्ञापन


नुपुर-आयरा पर चला लवयापा का जादू
हाल ही में इस गाने का लुत्फ जुनैद की बहन आयरा और उनके जीजा नुपुर शिखरे लेते दिखे। आयरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और उनके पति लवयापा के टाइटल ट्रैक को सुनते और उस पर झूमते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ आयरा ने लिखा, "मैं लेन बदल रही थी, इसलिए मेरा ध्यान थोड़ा भटका नजर आ रहा है, लेकिन हम इस गाने को पूरे वीकेंड सुना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Golden Globes: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने से चूकी 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट', जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें


इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लवयापा की बात करें तो यह मौजूदा समय के हिसाब से लिखी गई प्रेम कहानी है। जुनैद और खुशी, दोनों की ही यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले जुनैद फिल्म महाराज में दिखे थे। वहीं, खुशी ने फिल्म द आर्चीज से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दोनों कलाकारों की यह पहली फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। 
Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया? कान में पाया सम्मान, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने का टूटा सपना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed