फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IPS Officer Rakesh Maria Share Story of Sanjay Dutt Interrogation Related To 1993 Blast Case

राकेश मारिया ने सुनाया 1993 ब्लास्ट से जुड़ी पूछताछ का किस्सा, बोले- ‘संजय दत्त को थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर…’

Thu, 11 Dec 2025 06:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 11 Dec 2025 06:17 PM IST
सार

Sanjay Dutt 1993 Mumbai Blast Case: हाल ही में 1993 मुंबई ब्लास्ट की जांच से जुड़े आईपीएस ऑफिसर राकेश मारिया ने संजय दत्त को लेकर कई खुलासे किए। जानिए, इस केस से संजय दत्त कैसे कनेक्टेड थे? और पूछताछ के दौरान उनके साथ क्या हुआ? 

विज्ञापन
IPS Officer Rakesh Maria Share Story of Sanjay Dutt Interrogation Related To 1993 Blast Case
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay

विस्तार

साल 1993 में संजय दत्त को गैर-कानूनी हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी साल मुंबई ब्लास्ट भी हुए। इस ब्लास्ट की जांच की जिम्मेदारी आईपीएस ऑफिसर राकेश मारिया पर थी। इस केस की जांच के दौरान संजय दत्त से भी उन्होंने पूछताछ की थी। उस पूछताछ में संजय दत्त ने क्या कहा था? हाल ही में इन बातों के बारे में राकेश मारिया ने एक इंटरव्यू में विस्तार से बताया। 

विज्ञापन

 राकेश मारिया ने बहुत सख्ती से की थी पूछताछ
देसी स्टूडियोज से हाल ही में राकेश मारिया ने लंबी बातचीत की। इस बातचीत में संजय दत्त और 1993 मुंबई ब्लास्ट का जिक्र भी हुआ। राकेश मारिया ने बताया कि संजय दत्त मॉरिशस से फिल्म की शूटिंग कर वापस आए तो वह उन्हें सीधा एयरपोर्ट से मुंबई क्राइम ब्रांच में लेकर गए। वहां पर संजय दत्त से पूछताछ की। राकेश कहते हैं, ‘संजय दत्त ने पहले कहा कि उसने कोई गुनाह नहीं किया है। मैं उसके पास गया, उस समय उसके बाल लंबे थे। मैंने उसे एक थप्पड़ मारा और वह पीछे गिर गया। फिर मैंने उसके बाल पकड़कर उसे ऊपर खींचा । मैंने उससे कहा कि क्या वह मुझसे एक जेंटलमैन की तरह बात करेगा। फिर उसने मुझे पूरी बात बताई। साथ ही यह बात सुनील दत्त को ना बताने को कहा। तब मैंने उससे कहा कि तुम्हारे पापा को कैसे ना बताऊं?'

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar X Review: 3 घंटे से लंबी ‘धुरंधर’ ने दर्शकों को किया बोर, रणवीर सिंह के अभिनय की हुई तारीफ 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के सामने संजय दत्त ने मानी गलती
राकेश मारियर इंटरव्यू में आगे बताते हैं, ‘संजय दत्त को कमरे में लाया जाता है, वह अपने पापा (सुनील दत्त) को देखता है। वह एक बच्चे की तरह चिल्लाता है। जाकर सुनील दत्त के पैरों में गिर जाता है और उनसे कहता है 'पापा गलती हो गई।' राकेश मारिया ने बताया कि संजय दत्त ने जब अपनी गलती मानी थी तो सुनील दत्त का चेहरा पीला पड़ गया। बताते चलें कि गैर-कानूनी हथियार रखने के मामले में संजय दत्त को जेल भी हुई। साल 2016 में वह अपनी सजा काटकर जेल से बाहर आए। इसके बाद फिल्मों में सक्रिय हो गए। 


संजय दत्त का करियर फ्रंट 
हाल ही में संजय दत्त को फिल्म ‘धुरंधर’ में एक दमदार किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। इन दिनों वह हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में विलेन के रोल भी कर रहे हैं। अगले साल वह साउथ की एक फिल्म ‘केडी-द डेविल’ में नजर आएंगे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed