ShahRukh Khan: KKR की जीत पर जमकर झूमे 'पठान', विराट कोहली के साथ किया कुछ ऐसा, दंग रह गए फैंस
आईपीएल 2023 (IPL 2023) में रोज दर्शकों के लिए मजेदार मुकाबले खेले जा रहे हैं। 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद शाहरुख खान ने विराट कोहली ने मुलाकात की और उनके साथ डांस भी किया।
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें कोलकाता की टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच को देखने के लिए कोलकाता के मालिक शाहरुख खान भी पहुंचे। उन्होंने मैच के बाद विराट कोहली के साथ डांस भी किया जिसका वीडियो हर तरफ वायरल है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में अपनी टीम की विशाल जीत के बाद शाहरुख खान काफी खुश नजर आए। शाहरुख मैदान पर आए और उन्होंने सभी खिलाड़ियों को गले लगाया। उन्होंने कोहली से भी मुलाकात की और उन्हें कसकर गले लगाया। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली को पठान फिल्म के फेमस गाने ‘झूमे जो पठान’ के डांस स्टेप्स भी सिखाए। जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों कितने खुश हैं।
On one side the fan war is going on. And Other Side Both the kings. Sharing love by standing with each other. I love Virat despite being an SRKian#KKRvRCB #ShahRukhKhan𓀠 pic.twitter.com/5fcDO8mjxX
— SRKian_BaBa (@SRKian_BaBa) April 6, 2023
— VK fanatic (@VKfanatic111) April 6, 2023
Virat Kohli & Shahrukh Khan dancing "Jhoome Jo Pathan".
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 6, 2023
The best moment of the day. pic.twitter.com/SrZv0ua8xq