{"_id":"619881e08236a65fd179edc1","slug":"international-film-festival-of-india-624-films-from-95-countries-to-be-showcased-at-the-52nd-edition","type":"story","status":"publish","title_hn":"IFFI: 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में OTT प्लेटफार्म्स को जगह मिलने से खुश हैं अनुराग ठाकुर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFI: 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में OTT प्लेटफार्म्स को जगह मिलने से खुश हैं अनुराग ठाकुर
Sat, 20 Nov 2021 05:25 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 20 Nov 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
IFFI
- फोटो : Twitter
भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) शनिवार यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह के लिए 95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को एंट्री मिली है। कोरोना महामारी के बाद से गोवा में आयोजित होने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का संचालन गोवा सरकार और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सरकार भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करती रहेगी
ठाकुर ने कहा, हम प्रयास करेंगे कि आजादी के 75वें वर्ष से 100 वर्ष होने तक आईएफएफआई फिल्म जगत के लिए और बड़ा मंच बने और वैश्विक सिनेमा के लिए आदर्श गंतव्य स्थल बने। पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म भी आईएफएफआई में भागीदारी निभा रहे हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से 75 रचनात्मक युवाओं को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए चुना गया है ताकि इन्हें अनुभव मिल सके।
पहली बार ओटीटी को भी मिली जगह
आईएफएफआई का 52वां संस्करण एक हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। हर साल फिल्म महोत्सव के दौरान भारत और दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाती हैं। महोत्सव में पहली बार ओटीटी प्लेटफार्म (OTT Platform) भाग लेने जा रहे हैं, जिसके लिए नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5, वूट और सोनी लिव जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
इस समारोह में हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म निर्देशक इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कार्सेसी को सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान अकादमी अवार्ड्स, 2022 के लिए भारत की प्रविष्टि तमिल फिल्म ‘कूझंगल’ को भारतीय पैनोरमा सेगमेंट में दिखाया जाएगा।