{"_id":"24594a9a-7cbf-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"inspired-by-akshay-now-kajal-wants-to-do-action-bollywood-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजल को मिला बॉलीवुड में टिकने का गुरुमंत्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजल को मिला बॉलीवुड में टिकने का गुरुमंत्र
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 22 Feb 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
अपनी हीरोइनों को अक्षय कुमार कुछ न कुछ गुरुमंत्र देते रहते हैं। कभी वे फिटनेस के बारे में बताते हैं, तो कभी एक्शन की तरकीबें बतलाते नजर आते हैं। इस बार उन्होंने अपनी ताजा हिट फिल्म स्पेशल 26 की हीरोइन काजल अग्रवाल को सलाह दे डाली है कि उन्हें अब पूरी तरह बॉलीवुड में ही सक्रिय हो जाना चाहिए और ऐसी फिल्म साइन करनी चाहिए, जिसमें उनकी जबर्दस्त एक्शन भूमिका हो।
आखिर अक्की ने काजल को इस किस्म का सुझाव क्यों दिया? दरअसल जब उन्हें काजल से पता चला कि साउथ में उन्होंने अपनी कई फिल्मों में जबर्दस्त एक्शन किया है, तो वे बहुत प्रभावित हो गए। इसी वजह से अक्की ने काजल को सलाह दी है कि वे ऐसी कोई हिंदी फिल्म साइन करें, जिसमें उनकी एक्शन भूमिका हो। अक्की का दावा है कि ऐसी फिल्म बॉलीवुड में सुपरहिट हो सकती है।
अक्षय का यह भी कहना है कि काजल एक्शन हीरोइन के तौर पर तहलका मचा सकती हैं। उनकी बॉडी इसके उपयुक्त है। काजल काफी खुश हैं कि अक्षय ने उन पर इतना भरोसा जताया है। बताते चलें कि स्पेशल 26 काजल की दूसरी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म से पहले वे सिंघम में अजय देवॉगन की हीरोइन थीं। यह भी इत्तफाक ही है कि उनकी अभिनीत ये दोनों एक्शन फिल्में हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।