Indiana Jones 5: अमेरिका से पहले भारत में होगा 'इंडियाना जोन्स 5' का धमाका, जानें कब देख सकेंगे फिल्म
खबर है कि यह फिल्म भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक बार फिर मशहूर अभिनेता हैरिसन फोर्ड आर्कलाजिस्ट के रूप में लौट रहे हैं।
विस्तार
भारत में कब हो रही रिलीज
'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' मशहूर फ्रेंचाइजी की लास्ट किश्त है। जो कि 29 जून को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन खबर है कि यह फिल्म भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक बार फिर मशहूर अभिनेता हैरिसन फोर्ड आर्कलाजिस्ट के रूप में लौट रहे हैं। फिल्म का निर्देशन जेम्स मैंगोल्ड ने किया है। हैरिसन फोर्ड अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)
इसे भी पढ़ें- Khiladi: 'खिलाड़ी' बनकर ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार प्रदीप पांडे 'चिंटू', इस दिन रिलीज होगी फिल्म
ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' भारत में 29 जून 2023 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि हैरिसन फोर्ड इस फिल्म में 80 साल की उम्र में जबरदस्त तरीके से एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। हैरिसन फोर्ड के साथ फिल्म में फीबे वालर-ब्रिज, एंटोनियो बैंडेरस, जॉन राइस-डेविस, शॉनेट रेनी विल्सन, थॉमस क्रेशमैन, टोबी जोन्स, बॉयड होलब्रुक, ओलिवर रिक्टर, एथन इसिडोर और मैड्स मिकेल सेन भी नजर आएंगे।