फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian dancer Astad Deboo passed away at 73

73 साल की उम्र में मशहूर नर्तक अस्ताद देबू का मुंबई में निधन

Thu, 10 Dec 2020 09:15 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 10 Dec 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Indian dancer Astad Deboo passed away at 73
अस्ताद देबू - फोटो : instagram/astaddeboo

मशहूर नर्तक अस्ताद देबू का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर परिवार ने उनके निधन की सूचना देते हुए बताया कि ‘10 दिसंबर को तड़के वह दुनिया छोड़कर चले गए। मुंबई में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे।‘

विज्ञापन


परिवार ने आगे कहा कि ‘वह अपने पीछे अविस्मरणीय प्रस्तुतियों की विरासत छोड़ गए हैं। कला के प्रति अपने समर्पण के कारण उन्होंने हजारों दोस्तों, प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई। परिवार, दोस्त, देश-दुनिया में शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य बिरादरी के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। हमें उनकी कमी महसूस होगी।’
विज्ञापन

 
अस्ताद देबू ने परंपरागत एवं आधुनिक शैली को मिलाकर नृत्य की एक नई विधा तैयार की। उनका जन्म गुजरात के नवसारी में 13 जुलाई, 1947 को हुआ था। देबू ने युवावस्था में गुरु प्रह्लाद दास से कथक सीखा। बाद में उन्होंने गुरु ई के पाणिकर से कथकली का प्रशिक्षण लिया। अपनी प्रयोगधर्मी शैली में उन्होंने 70 से ज्यादा देशों में एकल, सामूहिक और युगल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नृत्य के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्हें 1995 में ‘संगीत नाटक अकादमी’ पुरस्कार दिया गया था। वह 2007 में ‘पद्मश्री’ से भी सम्मानित किए गए।
 
अस्ताद देबू ने निर्देशक मणिरत्नम, विशाल भारद्वाज की फिल्मों और मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ के लिए कोरियोग्राफी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed