फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India Shines At The Cannes Film Festival Learn About The History Of Indian Films

कान फिल्म फेस्टिवल में भारत का जलवा, रेड कार्पेट से अवॉर्ड तक का शानदार सफर; जानें भारतीय फिल्मों का इतिहास

Tue, 12 May 2026 07:00 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 12 May 2026 07:00 AM IST
सार

Cannes Film Festival: दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में गिने जाने वाले कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा का सफर बेहद खास रहा है। आइए जानते हैं फेस्टिवल में भारतीय फिल्मों के इतिहास के बारे में। 

विज्ञापन
India Shines At The Cannes Film Festival Learn About The History Of Indian Films
कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्मों का सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशकों से भारतीय फिल्मों, कलाकारों और फिल्ममेकर्स ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी अलग पहचान बनाई है। कभी फिल्मों ने यहां तालियां बटोरीं, तो कभी भारतीय सितारों का रेड कार्पेट लुक चर्चा में रहा। आइए जानते हैं भारतीय सिनेमा के सफर के बारे में। 

विज्ञापन

‘नीचा नगर’ बनी पहली भारतीय फिल्म  
भारत ने पहली बार साल 1946 में कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। ‘नीचा नगर’ पहली भारतीय फिल्म थी, जिसने कान में बड़ी सफलता हासिल की। फिल्म को उस समय फेस्टिवल का सबसे बड़ा सम्मान पाम डी ओर (तब ग्रैंड प्रिक्स) मिला था। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल था।

विज्ञापन

India Shines At The Cannes Film Festival Learn About The History Of Indian Films
नीचा नगर - फोटो : साभार-@ imdb.com/

सत्यजित रे ने बढ़ाया भारत का मान
इसके बाद धीरे-धीरे भारतीय फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी मजबूत करनी शुरू की। सत्यजित रे की फिल्मों ने कान में भारत का नाम रोशन किया। उनकी कई फिल्मों को वहां सराहा गया और दुनियाभर के दर्शकों ने भारतीय कहानी कहने के अंदाज को पसंद किया।

India Shines At The Cannes Film Festival Learn About The History Of Indian Films
सलाम बॉम्बे - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

‘सलाम बॉम्बे!’ ने बटोरी तारीफें
साल 1988 में ‘सलाम बॉम्बे!’ ने कान में खूब तारीफें बटोरीं और कैमरा डी'ऑर अवॉर्ड जीता। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को नई पहचान दिलाई। वहीं ‘मीरा नायर’ भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो गईं।

विज्ञापन

India Shines At The Cannes Film Festival Learn About The History Of Indian Films
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय - फोटो : एक्स (ट्विटर)

भारतीय सितारों ने खींचा सबका ध्यान 
कान फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ फिल्में ही नहीं, भारतीय सितारों का फैशन और ग्लैमर भी हमेशा चर्चा में रहता है। ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने शानदार अंदाज से दुनियाभर का ध्यान खींचा।

India Shines At The Cannes Film Festival Learn About The History Of Indian Films
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : एक्स @Mauxa

जब भारत को ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ चुना गया
साल 2022 भारत के लिए और भी खास रहा, जब भारत को कान फिल्म फेस्टिवल में ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ चुना गया। उसी साल दीपिका पादुकोण को जूरी सदस्य बनने का मौका मिला, जो भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी गई।

India Shines At The Cannes Film Festival Learn About The History Of Indian Films
ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : सोशल मीडिया

‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ जैसी फिल्मों का शानदार प्रदर्शन
हाल के वर्षों में ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ जैसी फिल्मों ने भी कान में शानदार प्रदर्शन किया और साबित किया कि भारतीय सिनेमा अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी कहानियां दुनियाभर के दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- सड़क पर बहस करते दिखे ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’, देखें लंदन की गलियों से अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच का वायरल वीडियो

आज कान फिल्म फेस्टिवल भारतीय सिनेमा के लिए सिर्फ एक मंच नहीं, बल्कि दुनिया के सामने अपनी कला, संस्कृति और कहानियों को दिखाने का सबसे बड़ा अवसर बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed