फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India's Laughter Challenge: is navjot singh Sidhu will be a part of new comedy show India's Laughter Challenge after the kapil sharma show goes off air

India’s Laughter Challenge: सिद्धू की फिर होगी टीवी पर वापसी, नए कॉमेडी शो के साथ तेज हुईं अटकलें

Thu, 07 Apr 2022 06:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 07 Apr 2022 06:42 PM IST
सार

हाल ही में सोनी टीवी द्वारा इंस्टाग्राम पर नए कॉमेडी शो के शुरू होने की जानकारी के साथ ही लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं।  नए शो के प्रोमो को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह नया शो कपिल शर्मा शो को रिप्लेस करने वाला है।

विज्ञापन
India's Laughter Challenge: is navjot singh Sidhu will be a part of new comedy show India's Laughter Challenge after the kapil sharma show goes off air
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते कई दिनों से टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो द कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स मानें तो कपिल शर्मा के जून या जुलाई में अमेरिका टूर के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक शो की टीम की तरफ से किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच सोनी टीवी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर नए कॉमेडी शो के शुरू होने की जानकारी दी। नए शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के टीजर के सामने आते ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह नया शो कपिल शर्मा शो को रिप्लेस करने वाला है।

विज्ञापन


इसके साथ ही अब कई लोग यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि नए शो के साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू भी फिर से टीवी पर अपनी वापसी कर सकते हैं। नए शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के टीवी पर दोबारा वापसी के बाद से ही अब सिद्धू की वापसी की अटकलें भी तेज हो गई हैं। दरअसल, छोटे पर्दे पर आने वाले द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज को पहले नवजोत सिंह सिद्धू जज कर चुके हैं। ऐसे में अब इस शो की वापसी के साथ ही सिद्धू के लौटने के कयास भी लगाए जा हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जब कपिल शर्मा ने अपना कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' शुरू किया तब नवजोत सिंह सिद्धू उसमें बतौर जज नजर आए थे। हालांकि, साल 2019 में हुए पुलवामा हमले पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद सिद्धू को शो से हटाने की मांग तेज हो गई, जिसके बाद उन्हें शो से हटा दिया गया था। सिद्धू के जाने के बाद शो में अर्चना पूरन सिंह बतौर जज इस शो में शामिल हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हाल ही में सिद्धू के पंजाब विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह फिर से 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी कर सकते हैं। इस पर अर्चना पूरन सिंह पहले ही कह चुकी थीं कि अगर सिद्धू शो में वापसी करते हैं तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होगी और वह शो छोड़ देंगी। हालांकि, अब सिद्धू, कपिल शर्मा के शो में वापसी करेंगे या नहीं यह कहना फिलहाल मुश्किल है। लेकिन नए कॉमेडी शो के टीजर से बाद से ही सिद्धू की टीवी पर वापसी करने की अटकलें तेज हो गई हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed