फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Inder Sen Johar Birth Anniversary: Karan Johar Uncle Married 5 Times Got Divorce Dramatically Know Details

Inder Sen Johar: करण जौहर के ताऊ ने बेनजीर को दिया था फिल्म का ऑफर, एक बार भाई की वजह से काटनी पड़ी थी जेल!

Thu, 16 Feb 2023 12:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Feb 2023 12:52 PM IST
सार

आईएस जौहर ने अपनी जिंदगी में पांच शादियां की थीं। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अपनी पांचों ही पत्नियों को तलाक भी दे दिया था। 

विज्ञापन
Inder Sen Johar Birth Anniversary: Karan Johar Uncle Married 5 Times Got Divorce Dramatically Know Details
Inder Sen Johar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में जौहर परिवार की अपनी साख रही है। करण जौहर के पिता यश जौहर बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माताओं में शुमार रहे। वहीं करण जौहर ने भी पिता के नक्शेकदम पर चलकर अच्छा नाम कमाया है। यश जौहर की तरह उनके बड़े भाई यानि करण जौहर के ताऊ इंद्रजीत सिंह जौहर भी सिनेमा की दुनिया की चर्चित हस्ती रहे। इंद्रजीत सिंह जौहर को आईएस जौहर के नाम से भी जाना जाता है। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। वह एक काबिल फिल्म एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और फिल्म मेकर थे। अपने काम के साथ-साथ आईएस जौहर अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहे। आइए जानते हैं। उनके बारे में

विज्ञापन


आईएस जौहर का जन्म 16 फरवरी 1920 को पाकिस्तान के झेलम जिले में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएस जौहर का एक जुड़वां भाई भी था। आईएस जौहर जब 27 साल के थे तो उन्हें पाकिस्तान छोड़ना पड़ा। वर्ष 1947 में वह एक शादी समारोह में पटियाला आए थे। इसी दौरान बंटवारे में दंगे भड़क गए और आईएस कभी अपने घर वापस नहीं जा सके। इसके बाद आईएस भारत आ गए। एक साल जलंधर में बिताने के बाद आईएस 1949 में मुंबई आ गए थे। मुंबई आकर आईएस जौहर ने सबसे पहले फिल्मों में पटकथा लेखनी का काम किया। यहां आकर आईएस जौहर ने कहानी लिखना और फिल्ममेकर्स से संपर्क बनाना शुरू कर दिया। आईएस जौहर ने 'एक थी लड़की' फिल्म की कहानी सबसे पहले लिखी थी। इसके बाद उन्होंने 12 फिल्मों का निर्देशन भी किया। साथ ही चार फिल्में खुद ही प्रोड्यूस कर डालीं।
विज्ञापन

Shehzada: दिल्ली-पंजाब के बाद बुर्ज खलीफा पर छाया 'शहजादा', सबसे ऊंची इमारत पर चला कार्तिक की फिल्म का वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएस जौहर ने अपनी जिंदगी में पांच शादियां की थीं। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अपनी पांचों ही पत्नियों को तलाक भी दे दिया था। कहा जाता है कि भारत में तलाक का ट्रेंड आईएस जौहर ने ही सेट किया। आईएस जौहर ऐसे इंसान थे, जिन्होंने आजाद भारत के पहले रजिस्टर्ड तलाकों में अपना नाम दर्ज कराया था। अतरंगी मिजाज के इंसान आईएस जौहर का जीवन काफी दिलचस्प रहा। उनकी जितनी दिलचस्पी फिल्मों में थी, उतनी ही पारखी नजर राजनीति पर भी रखा करते थे। आईएस जौहर ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो को भी फिल्मों में हीरोइन बनने का ऑफर दे डाला था। दरअसल, भारत-पाक युद्ध के बाद पाक राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो अपनी बेटी बेनजीर भुट्टो के साथ शिमला समझौता करने भारत आए थे। इसी दौरान आईएस जौहर ने बेनजीर भुट्टो को फिल्म में हीरोइन बनाने का ऑफर भी दिया था। 
Rakhi-Sherlyn: आदिल के जेल जाते ही फिर सहेली बनीं राखी और शर्लिन, गले मिलती आईं नजर

आईएस जौहर का एक जुड़वां भाई था। उसकी शक्ल बिल्कुल आईएस जौहर जैसी थी। आईएस जौहर जहां रचनात्मक थे, वहीं जुड़वा भाई आपराधिक प्रवृत्ति का था। भाई के चक्कर में आईएस जौहर को एक बार जेल की भी हवा खानी पड़ी थी। दरअसल आईएस जौहर के भाई ने अपराध किया और पुलिस ने आईएस को पकड़कर जेल में बंद कर दिया। ये किस्सा खुद आईएस जौहर ने 1957 के फिल्म फेयर में सुनाया था।
Lara Dutta: शादीशुदा महेश भूपति के स्वभाव पर फिदा हो गई थीं लारा दत्ता, ऐसी है कपल की लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed