फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant apologises to Sherlyn Chopra for past differences seals friendship with hugs kisses Video Viral

Rakhi-Sherlyn: आदिल के जेल जाते ही फिर सहेली बनीं राखी और शर्लिन, गले मिलती आईं नजर

Thu, 16 Feb 2023 12:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Feb 2023 12:15 PM IST
सार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राखी और शर्लिन एक-दूसरे से गले मिलती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant apologises to Sherlyn Chopra for past differences seals friendship with hugs kisses Video Viral
शर्लिन चोपड़ा-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राखी सावंत इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ वक्त पहले राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आदिल फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच आई खटास धीरे-धीरे दूर हो गई है। हाल ही में राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा से माफी तक मांग ली है। दोनों की गले मिलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन

Lost Review Zee5: भद्रलोक में खोई खोजी पत्रकार की कहानी, यामी गौतम की फिल्म में पंकज कपूर रहे अव्वल नंबर
विज्ञापन


विरल भियानी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें दोनों एक्ट्रेस मीडिया के सामने गले मिलती नजर आ रही हैं। इस दौरान राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं, 'शर्लिन मेरी बहुत पुरानी दोस्त है। कोई दोराय नहीं कि बीच में हम दोनों के बीच थोड़ा सा कुछ हो गया था। लेकिन, मैं अपनी बहन से माफी मांगती हूं। आई लव यू।' इस पर शर्लिन राखी से पूछती हैं, 'छोटी बहन या बड़ी बहन? इस पर वह कहती हैं हम उम्र। दोनों गले लगती नजर आ रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



इस वीडियो पर यूजर्स के काफी दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर दोस्ती सच्ची है तो पब्लिक के आगे साबित करने की जरूरत ही नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह तो एक सीरीज जैसी है, जो नेटफ्लिक्स पर होनी चाहिए।' एक यूजर ने लिखा, 'कल तक तो एक-दूसरे को काटने को दौड़ रही थीं और आज मतलब के लिए एक-दूसरे के साथ हो गईं। कहीं ऐसे ही आदिल से भी तो माफी नहीं मांग लोगी?'
Dada Saheb Phalke: दादा साहब फाल्के ने रखी थी भारतीय सिनेमा की नींव, पहली फिल्म का बजट जानकर उड़ जाएंगे होश

राखी और शर्लिन का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर घूम रहा है। इसमें दोनों साथ में केक काटती नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे की खिलखिलाहट बता रही है कि अब सारी कड़वाहट दूर हो गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले शर्लिन ने राखी पर उनकी आपत्तिजक फोटोज और वीडियोज वायरल करने की शिकायत दर्ज करवाई थी और फिर पुलिस ने राखी को पूछताछ के लिए बुलाया था। अब जब दोनों फिर से अच्छी दोस्त बन गई हैं तो हर कोई हैरान है।
Throwback Thursday: जब शुद्ध शाकाहारी पंकज को निभाना पड़ा कसाई का रोल, शूटिंग के वक्त हो गई थी हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed