फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Income Tax Raids Tamasha Producer Sajid Nadiadwala

अमीर बॉलीवुड हस्ती के घर पर इनकम टैक्स का छापा

Tue, 08 Dec 2015 07:42 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Raids Tamasha Producer Sajid Nadiadwala

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के मुंबई के यारी रोड स्थित अपार्टमेंट और ऑफिस दोनों जगहों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। साजिद बॉलीवुड के धनी फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उन्होंने जुड़वा, वक्त हमारा है, जीत, हर दिल जो प्यार करेगा, मुझसे शादी करोगी, हे बेबी, कमबख्त इश्क, अंजाना-अंजानी, हॉउसफुल, हॉउसफुल 2, तेरी मेरी कहानी, हाइवे, किक, 2 स्टेट्स, हीरोपंती और फैंटम जैसी हिट फिल्मों का निर्माण किया है।

विज्ञापन


पिछले महीने आई तमाशा भी उनकी महत्वाकांक्षी फिल्मों में एक थी। लेकिन दो सप्ताह में 61 करोड़ कमाने के बावजूद यह फिल्म साजिद की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। सूत्रों के मुताबिक तमाशा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हताश होकर उन्होंने इम्तियाज अली के साथ आगे से काम न करने का भी मन बना लिया है। सूत्र बता रहे हैं कि साजिद नाडियाडवाला अब पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस के लायक मनोरंजक फिल्में ही बनाना चाहते हैं। वह ढेर सारा पैसा कमाने के मूड में हैं।
विज्ञापन


अगले साल उनकी बागी (निर्देशकः साबिर खान। सितारेः टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर), हाउसफुल-3 (निर्देशकः सादिज फरहाद। सितारेः अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख) और ढिशुम (निर्देशकः रोहित धवन। सितारेः जॉन अब्राहम, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस) जैसी मसाला फिल्में आएंगी। तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस के हिसाब से रोमांस और कॉमेडी से भरपूर रहेंगी। जबकि विशाल भारद्वाज के साथ साजिद रंगून बना रहे हैं, जिसमें सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ऐसे में उनके घर और ऑफिस दोनों ही जगह पर इनकम टैक्स विभाग ने अचानक छापा मारकर सबको चौंका दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने साजिद के घर और ऑफिस पर टैक्स चोरी की आशंका पर छापा मारा है।

फिल्मों से ज्यादा दिव्या भारती से प्यार और शादी के लिए रहे चर्चा में

Income Tax Raids Tamasha Producer Sajid Nadiadwala

18 फरवरी, 1966 को जन्मे साजिद नाडियाडवाला फिल्मी घराने से हैं। वह 1960, 1970, और 1980 के दशकों के सफल फिल्म निर्माता रह चुके एजी नाडियाडवाला और एके नाडियाडवाला के परिवार से हैं। चचेरे भाई फिरोज ए नाडियाडवाला भी एक सफल फिल्म निर्माता हैं। इसके बावजूद साजिद की ज्यादा चर्चा उन‌का अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ प्रेम चर्चा में रहा।

जिन दिनों दिव्या भारती बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन हुआ करती थीं, साजिद अपने कॅरियर की शुरुआत कर रहे थे। बावजूद इसके दोनों में प्यार परवान चढ़ा। यही नहीं, दोनों ने 20 मई, 1992 को शादी भी कर ली। लेकिन इसके कुछ महीनों बाद ही दिव्या भारती की संदिग्ध लाश उनके अपार्टमेंट से पाई गई। आशंका जताई गई कि उन्होंने छत से कूद कर अपनी जान दी है, लेकिन बाद में हत्या भी बताया गया।

इससे साजिद काफी तनाव में चले गए। लेकिन बाद में उन्होंने पत्रकार वर्धा खान से शादी कर ली और आज उनके दो बेटे हैं। इस वाकये के अलावा साजिद अक्षय कुमार और सलमान खान से दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय और उनकी दोस्ती तब की है, जब दोनों एक साथ डॉन बॉस्को स्कूल में पढ़ते थे। सलमान के साथ भी उनकी दोस्ती काफी मशहूर है। कहा ये जाता है कि सलमान के कहने पर साजिद कई फिल्मों में पैसे लगाने तक को तैयार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed