सनी लियोनी देंगी 'सर्दी में गर्मी का एहसास'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकी सनी लियोनी ने दो दिन ऑस्ट्रेलिया में जम कर धमाल मचाया। सनी लियोन ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। सनी ने ऑस्ट्रेलिया में हॉटेस्ट एक्सक्लूसिव समर पार्टी में अपने डांस के जलवे बिखेरे।
28 और 29 नवंबर को होने वाली इस पार्टी को लेकर सनी ने ट्वीट किया। इस समर ब्लास्ट में डीजे रिंक सनी लियोनी के लिए गाने बजाएंगी। 29 नवंबर को होने वाले इस परफॉमेंस में सनी लियोनी ने बेबी डॉल, पिंक लिप्स, चार बोतल वोडका और लैला जैसे गानों पर परफॉर्म किया।
बिना बॉडीगार्ड के सनी लियोनी नहीं जाती इवेंट में
सनी लियोन किसी भी पब्लिक इवेंट में अपने बॉडीगार्ड के बिना नहीं जाती।
ऐसे में जब वह ऑस्ट्रेलिया के एक इवेंट के लिए तैयारियां कर रही थी तो उन्हें पता चला कि उनके बॉडीगार्ड युसूफ सिप्पी का वीजा रद्द हो गया है। जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना रद्द कर दी थी पर जैसे ही दूसरे दिन इस मामले का समाधान निकला, वो इवेंट के लिए रवाना हो गई। हालांकि सनी ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया।