{"_id":"5b2d38e54f1c1bda6e8b96e4","slug":"in-the-accidental-prime-minister-ram-avatar-bhardwaj-play-role-of-atal-bihari-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के मनमोहन सिंह के बाद अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के मनमोहन सिंह के बाद अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में एक्टर राम अवतार भारद्वाज इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर ने अपनी और राम की फिल्म के किरदार के तौर पर तस्वीर के साथ यह खबर साझा की। अनुपम ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में राम अवतार भारद्वाज को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में पेश कर रहा हूं।
विज्ञापन
Introducing Shri. Ram Avatar Bhardawaj as former Prime Minister #AtalBihariVajpayeeji in the movie #TheAccidentalPrimeMinister.🙏😍 @TAPMofficial pic.twitter.com/0vWJOCUCOb
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 21, 2018
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर कर रहे हैं और हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निमार्ता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।