{"_id":"58b6a2604f1c1bbd568336d7","slug":"imran-khan-in-search-of-producer-for-his-film-set-to-turn-director","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आमिर के भांजे को नहीं मिल रहे प्रोड्यूसर, टूटा निर्देशक बनने का सपना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर के भांजे को नहीं मिल रहे प्रोड्यूसर, टूटा निर्देशक बनने का सपना
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है इमरान खान का वक्त बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रहा है। लंबे वक्त से एक अदद हिट के लिए तरस रहे इमरान खान ने सोचा कि फिल्में नहीं चल रहीं तो निर्देशन में ही हाथ आजमा लिया जाए और यही सोचकर उन्होंने एक स्क्रिप्ट लिखी। लेकिन अब इस फिल्म को कोई भी प्रोड्यूस नहीं करना चाहता। नौबत ये आ गई है कि इमरान इस कहानी को लेकर प्रोड्यूसर की खोज में भटक रहे हैं।
आमिर खान का भांजा होने का भी उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा। एक वेबसाइट के मुताबिक, कई प्रोड्यूसरों के घरों के चक्कर लगाने के बाद हाल ही में जब इमरान खान फिल्म 'नीरजा' के प्रोड्यूसर से मिले तो उन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया।

इस हीरो की फिल्म को प्रोड्यसर कर रहे रिजेक्ट
लेकिन एक और प्रोड्यूसर ने तो और भी बुरा किया। इस प्रोड्यूसर ने इमरान खान की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए तो ली लेकिन कुछ पन्ने पढ़ने के बाद ही इस प्रोड्यूसर ने इमरान खान को ये कहकर वापस भेज दिया कि स्क्रिप्ट दोबारा लिखो।
बस फिर क्या था, तभी से इमरान खान अपनी स्क्रिप्ट के लिए प्रोड्यूसर की खोज में दर-दर भटक रहे हैं।
बता दें कि इमरान की पिछली हिट फिल्म 2011 में आई 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' थी और इसके बाद आईं उनकी लगभग सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं। अब देखते हैं कि आमिर खान अपने इस भांजे की नैय्या पार लगाते हैं या नहीं ?