फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imran Khan Does Not Like PR Before Comeback He Says I Do Not Want Any Manager I Want To Find Work Myself

'मैं अपनी तरह से काम करना चाहता हूं', इमरान खान ने कमबैक के बीच पीआर कल्चर पर कही ये बात; बोले- मुझे नहीं पसंद

Wed, 07 Jan 2026 01:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 07 Jan 2026 01:13 PM IST
सार

Imran Khan On PR And Comeback: आमिर खान के भांजे व अभिनेता इमरान खान इन दिनों अपने बॉलीवुड कमबैक को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्टर बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी कमबैक करने जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले इमरान पीआर और झूठी चर्चाओं के सख्त खिलाफ हैं। जानिए एक्टर ने पीआर पर क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Imran Khan Does Not Like PR Before Comeback  He Says I Do Not Want Any Manager I Want To Find Work Myself
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@imrankhan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान इन दिनों अपने कमबैक को लेकर चर्चाओं में हैं। लगभग दस साल से भी ज्यादा के समय के बाद इमरान खान बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वो वीर दास के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ में एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। इसके अलावा इमरान खान फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' से बतौर लीड एक्टर ओटीटी पर भी कमबैक करने जा रहे हैं। अब अपने कमबैक से पहले एक्टर ने पीआर को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने चर्चाओं में आने और प्रचार के लिए पीआर के चक्कर में न पड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

खुद अपना काम ढूंढना चाहते हैं इमरान
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में इमरान खान ने माना की वो जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं। वो पीआर और प्रचार व चर्चाओं की बजाय क्रिएटिविटी पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। पीआर को ज्यादा तवज्जो न देने पर एक्टर ने कहा कि मैंने एक ऐसे दौर में काम किया है जब मेरे पास एक पीआर और एक मैनेजर था। इसका अनुभव करने और इससे होने वाले बुरे प्रभावों को जानने के बाद, अब मुझे ये सब नहीं चाहिए। मुझे ऐसा मैनेजर नहीं चाहिए जो मेरे लिए काम ढूंढे। मैनेजर की तनख्वाह इस बात पर निर्भर करती है कि मैं लगातार काम करता रहूं और इसी वजह से वह मुझे वो काम करने के लिए मजबूर कर सकता है जो मैं नहीं करना चाहता। मैं नहीं चाहता कि वे मेरे लिए काम ढूंढें, मैं खुद अपना काम ढूंढना चाहता हूं।

विज्ञापन

पीआर एक फुल टाइम जॉब है
पीआर इंडस्ट्री को लेकर इमरान खान ने कहा कि पीआर में लगे रहना एक फुल टाइम जॉब है। इसमें हर दिन घंटों पीआर टीम के साथ बैठकर रणनीतियां बनाना और फिर रिजल्ट का इंतजार करना पड़ता है। चूंकि हर कोई इसे करता है, इसलिए जनता को इसकी जानकारी है। अब ऑडियंस हर चीज को शक की नजर से देखती है, क्या यह कोई पीआर स्टंट है, इसके पीछे क्या मकसद है? लेकिन मुझे ये सब नहीं पसंद। मैं अपनी तरह से काम करना चाहता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘सोफा मोड एक्टिवेटेड’, इरफान की सालगिरह पर बेटे बाबिल ने किया याद; साझा की पुरानी अनदेखी तस्वीर

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘अधूरे हम अधूरे तुम’
फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' से इमरान खान लंबे समय बाद लीड एक्टर के तौर पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और गुरफतेह पीरजादा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी और जीवन से जुड़ी उलझनों को दिखाया गया है। यह फिल्म इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा इमरान खान वीर दास स्टारर और उनके ही निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ में भी नजर आएंगे। इसमें इमरान एक अलग तरह के किरदार में दिखाई देंगे। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही इस फिल्म में वीर दास प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। जबकि आमिर खान का भी फिल्म में कैमियो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed