{"_id":"a1516ecb644274ccdd75c9826a59c5da","slug":"imraan-hashmi-onece-upon-a-time-in-mumbai-dobara-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की जंग जीता इमरान हाशमी का बेटा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिंदगी की जंग जीता इमरान हाशमी का बेटा
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 17 Jan 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के चार वर्षीय बेटे अयान को कैंसर की पुष्टि होने के बाद इमरान सहित उनके प्रशंसक बेहद मायूस हो गए हैं।
विज्ञापन
फिलहाल राहत की बात ये है कि इमरान के बेटे का ट्यूमर निकाल दिया गया है और अभी उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
लेकिन इस मासूम की सर्जरी जिंदगी और मौत की जंग से कुछ कम नहीं कही जाएगी क्योंकि इतनी छोटी सी उम्र में इतना कठिन ऑपरेशन सोचते हुए भी लोग कांप जाते हैं।
इस खबर से इमरान को भी राहत मिली है क्योंकि बेटे को कैंसर की खबर से वह बुरी तरह से टूट गए थे। इमरान ने परवीन के साथ शादी की है। अपने बेटे के वह बेहद करीब भी हैं और खाली समय उसके साथ ही बिताना पंसद करते हैं।
विज्ञापन
अयान की किडनी ट्यूमर में कैंसर की खबर से सभी परेशान हो गए थे। वैसे अयान का कैंसर फर्स्ट स्टेज में होने से ऑपरेशन में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। पहले डॉक्टर उसकी कीमो थैरिपी करना चाह रहे थे लेकिन फिर उन्होंने ऑपरेशन को ही उचित समझा।
विज्ञापन