फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ileana Dcruz Revealed she has been experiencing some challenges in getting a good night sleep

Ileana DCruz: प्रेग्नेंसी का दर्द शेयर करते हुए बोलीं इलियाना, कहा- नींद नहीं, पेट में डांस पार्टी हो रही है

Fri, 05 May 2023 05:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 05 May 2023 05:14 PM IST
सार

लियाना डिक्रूज इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो सुकून की नींद नहीं ले पा रही हैं। 

विज्ञापन
Ileana Dcruz Revealed she has been experiencing some challenges in getting a good night sleep
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था। इलियाना ने बेबी बंप की फोटो भी फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी से संबंधित जानकारियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बताया है।

विज्ञापन

लोग जानना चाहते हैं कि इलियाना के बच्चे का पिता कौन है, लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया है। फैंस अब भी लगातार होने वाले बच्चे के पिता के बारे में जानने को बेताब हैं,लेकिन इलियाना ने किसी की बात का कोई जवाब नहीं दिया है। पहले इलियाना ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिश्ते में थी, लेकिन कहा जाता है कि 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन के साथ डेटिंग की अफवाहें भी उड़ी थी। खैर एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि उनका बेबी किक कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ileana Dcruz Revealed she has been experiencing some challenges in getting a good night sleep
इलियाना डिक्रूज - फोटो : Instagram

इलियाना डिक्रूज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। जिसमें वे सोने की कोशिश कर रही हैं। फोटो में वह अपना प्रेग्नेंसी ग्लो भी बिखेर रही हैं। इसके साथ ही इलियाना ने अपने पेट में बेबी के किक मारने का अनुभव भी शेयर किया है। इस स्टोरी को शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा है कि जब वह सोने की कोशिश करती हैं तो उनके पेट के अंदर बच्चा लात मारना शुरू कर देता है। उन्होंने लिखा- जब आप नींद लेना चाहते हैं, लेकिन बेबी आपके पेट में डांस पार्टी करने का फैसला करता है।

विज्ञापन

बता दें कि इलियाना को आखिरी बार साल 2021 आई फिल्म द बिग बुल में देखा गया था, जिसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थीं। अब इलियाना रणदीप हुड्डा के साथ अनफेयर एंड लवली में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: 'हमने अपना 100 प्रतिशत दिया लेकिन...,' जोड़ी की रिलीज रोक पर दिलजीत दोसांझ का माफीनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed