फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ila Arun Revealed She Shocked to hear the news about Aarya actress Sushmita Sen Heart Attack

Aarya 3: सुष्मिता सेन की हार्ट अटैक की खबर सुनकर इला अरुण को पहुंचा था गहरा सदमा, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Tue, 31 Oct 2023 11:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 31 Oct 2023 11:38 PM IST
सार

'आर्या 3' तीन नवंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। फैंस को लंबे समय से इस सीरीज का इंतजार है। इसके ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
Ila Arun Revealed She Shocked to hear the news about Aarya actress Sushmita Sen Heart Attack
सुष्मिता सेन, इला अरुण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। अब तक इस शो के दो सीजन आ चुके हैं, जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है। जल्द ही सुष्मिता इस सीरीज का तीसरा भाग लेकर आ रही हैं। फिलहाल इसके कलाकार वेब शो का जमकर प्रचार कर रहे हैं। आर्या  की तीसरी किस्त में इला अरुण भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने शो को लेकर कई बातें बताई हैं। अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि शूटिंग के दौरान सुष्मिता को हार्ट अटैक आने के बाद , वह आर्या को लेकर निश्चित नहीं थी कि यह बनेगी या नहीं। 

विज्ञापन

Punjabi Singer Shubh: सिंगर शुभनीत ने उड़ाया इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक! सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

विज्ञापन

इला ने याद किया शूटिंग का समय

बातचीत के दौरान इला ने उस समय को याद किया जब पूर्व मिस यूनिवर्स को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद वेब सीरीज की शूटिंग रद्द कर दी गई थी। अभिनेत्री ने उल्लेख किया कि तब उन्होंने केवल दो दिनों के लिए शूटिंग की थी और सुष्मिता के साथ जयपुर में 15 दिनों के शेड्यूल की तैयारी कर रही थीं जब उन्हें खबर मिली कि शूटिंग रद्द की जा रही है। अभिनेत्री ने कहा कि वह शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि यह खबर सुनकर उन्हें कितना सदमा लगा था। उन्होंने बताया कि वह जानती थीं कि सुष्मिता सेन 'आर्या' में मेन लीड हैं इसलिए अगर वह शूटिंग नहीं कर पाएंगी, तो शो बंद हो सकता है। वह सोच रही थी कि मुख्य भूमिका में सुष्मिता की जगह कौन ले सकता है, क्योंकि यह आसान काम नहीं है।

सुष्मिता को एक्शन करते देख रह गई थीं हैरान

अभिनेत्री ने सोचा कि शायद निर्माता स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करेंगे, लेकिन सौभाग्य से मार्च में उन्हें फोन आया कि शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। एक तरफ वह सेट पर पहुंचने के लिए उत्साहित थीं, वहीं दूसरी तरफ सुष्मिता को अपने पूरे एक्शन सीक्वेंस की रिहर्सल करते देख वह हैरान रह गईं। उस सीन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह हाथ में तलवार लिए हुए थीं और बुरे लोगों से लड़ रही थीं। 

विज्ञापन

इस दिन आएगी आर्या 3

इला ने बताया कि यह देखना लगभग अविश्वसनीय था कि जिसको एक महीने पहले 95 प्रतिशत ब्लॉकेज के साथ दिल का दौरा पड़ा था, वह सेट पर वापस आ सकती है और अपनी 100 प्रतिशत क्षमता से प्रदर्शन कर सकताी है। अभिनेत्री ने कहा कि वह इतनी स्तब्ध थीं कि उन्हें यह भी नहीं समझ में आ रहा कि सुष्मिता का अभिवादन कैसे किया जाए, लेकिन जब सुष्मिता ने उन्हें देखा तो वह उनके करीब आईं और मुझसे कहा कि चिंता न करें, वे शो में धमाल मचा देंगे। बता दें कि 'आर्या 3' तीन नवंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। फैंस को लंबे समय से इस सीरीज का इंतजार है।
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने फाइनल की 'कृष 4' की स्क्रिप्ट, प्रियंका चोपड़ा के किरदार पर भी आया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed