करन जौहर खुद को समझते हैं बॉलीवुड का गॉडफादर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता करन जौहर का कहना है कि वो बॉलीवुड में जिस का भी चाहें कैरियर बना सकते हैं। दरअसल करन से सवाल किया गया था कि वो किस चीज वो बेहतर बना सकते हैं। इस सवाल का करन ने काफी दिलचस्प जवाब दिया।
करन ने कहा कि 'मैं केक बना सकता हूं। मैं कैरियर भी बना सकता हूं। मुंबई में एक अंग्रेजी चैनल 'कलर्स इनफिनिटी' की लांचिग के दौरान करन ने ये बातें कहीं। करन जौहर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ इस मौके पर पहुंचे थे।
करन जौहर को बॉलीवुड में कई डायरेक्टर और अभिनेताओं को मौका देने के लिए जाना जाता है। इनमें करन मल्होत्रा, पुनीत मल्होत्रा, शकुन बत्रा के साथ ही आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन जैसै सितारों के नाम भी शामिल हैं।
करन जौहर चाहते हैं 'बालिका वधू' की बालिका बनना
करन जौहर का कहना है कि वो टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में बालिका का किरदार निभाना चाहते हैं। आईबीएन लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, अंग्रेजी चैनल 'कलर्स इनफिनिटी' की लांचिग के दौरान करन से पूछा गया कि क्या वो किसी टीवी सीरियल का हिस्सा बनना चाहेंगे।
इस सवाल पर मजाक करते हुए करन ने कहा कि सीरियल में हर दिन तो नहीं दिखूंगा लेकिन मैं 'बालिका वधू' में बालिका का किरदार निभाना चाहूंगा। करन ने कहा कि मैं हमेशा ही टीवी देखकर खुश होता हूं और मुझे टीवी पर काम करने में मजा आता है।
करन जौहर से जब शाहिद कपूर की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि मैं और आलिया दोनों ही शाहिद को शादी के लिए मुबारकबाद दे चुके हैं।