फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hungama 2 shooting start now choreographer pony verma will shoot film first song

शुरू हो गई 'हंगामा' के सीक्वल की शूटिंग, इस कोरियोग्राफर को मिली पहला गाना फिल्माने की जिम्मेदारी

Sat, 11 Jan 2020 11:52 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hungama 2 shooting start now choreographer pony verma will shoot film first song
Hungama 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

साल 2003 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' के सीक्वल 'हंगामा 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के निर्माताओं ने जब से इस फिल्म को बनाने की घोषणा की है, तभी से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की शुरुआत ही एक गाने से होगी जिसको फिल्माने की जिम्मेदारी कोरियोग्राफर पोनी वर्मा को सौंपी गई है। फिल्म हंगामा के गानों को भी पोनी ने ही कोरियोग्राफ किया था।

विज्ञापन


कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने टाइगर जिन्दा है, द डर्टी पिक्चर, मालामाल वीकली जैसी कई हिट फिल्मों के गानों को अपने स्टेप प्रदान किए हैं। वह हिंदी और दक्षिण सिनेमा के बड़े अभिनेता प्रकाश राज की पत्नी भी हैं। फिल्म हंगामा की रिलीज के 17 साल बाद निर्माता और निर्देशक प्रियदर्शन और रतन जैन ने इस फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त के लिए फिर से टीम बनाई है। हंगामा के इस सीक्वल में परेश रावल को छोड़कर बाकी के सभी कलाकारों को नए सिरे से भर्ती किया गया है। इसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और प्रणीता सुभाष शामिल हैं।
विज्ञापन


शूटिंग शुरू होने के बारे में प्रियदर्शन ने बताया, 'हमारी फिल्म हंगामा 2 की शूटिंग शुरू होने जा रही है। फिल्म हंगामा की शूटिंग के दौरान हम सबने जितने मजे किए थे, मैं उन्हें अब तक बिल्कुल नहीं भूला हूं। इस बार हम सेट पर दोगुना मजा करने वाले हैं। सभी में बहुत सारी नई ऊर्जा भरी हुई है और हम सभी शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद रोमांचित हैं। उम्मीद करता हूं इन प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने में मजा आएगा।' हंगामा में काम कर चुके परेश रावल के अलावा हंगामा के कुछ अन्य कलाकारों को भी फिल्म में लेने की संभावना है। यह फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने लीक कर दीं अनुराग कश्यप की चिट्ठियां, सामने आया ये सच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed