फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi Item Dance In Maalik Movie Actress DJ Look Viral In Social Media

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी का दिखा डीजे वाला अंदाज, नाचते-गाते नजर आए लोग, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

Mon, 07 Jul 2025 06:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 07 Jul 2025 06:12 PM IST
सार

हुमा कुरैशी का डीजे वाला अंदाज एक वायरल वीडियो में देखने को मिला। वह हालिया रिलीज अपने एक आइटम डांस की धुन पर लोगों को नचाती दिखीं। हुमा के इस वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Huma Qureshi Item Dance In Maalik Movie Actress DJ Look Viral In Social Media
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

वायरल वीडियो में हुमा कुरैशी एक डांस क्लब में नजर आ रही हैं। वह डीजे के साथ खड़ी हैं और लोग से कहती हैं, ‘क्या आप तैयार हैं?’ इस पर सामने मौजूद लोग भी शोर मचाते हैं और हुमा को अपनी रजामंदी देते हैं। इसके बाद वह फिल्म ‘मालिक’ का गाना ‘दिल थामे के’ डीजे से बजाने को कहती हैं। साथ ही डीजे के साथ ताल से ताल मिलती हैं। हुमा के वायरल वीडियो पर यूजर ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘हुमा के स्टाइल, गाने में वाइब है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसी डीजे चाहिए’ और हार्ट इमोजी एक्ट्रेस के लिए बनाया। 

विज्ञापन

हुमा ने आइटम सॉन्ग में दिखाया नया अंदाज 
जिस गाने को हुमा कुरैशी वायरल वीडियो में प्रमोट कर रही हैं, वह राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ का आइटम सॉन्ग है। इस गाने को हुमा कुरैशी ने किया है। इन दिनों हुमा कुरैशी का यह आइटम सॉन्ग खूब चर्चा में हैं। पिछले दिनों यह आइटम सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग भी रहा।  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री में किया है आइटम सॉन्ग 
हाल ही में हुमा कुरैशी ने यह भी बताया कि ‘दिल थामे के’ आइटम सॉन्ग उन्होंने अपने दोस्तों के लिए किया है। इस गाने के लिए उन्होंने 16 घंटे शूटिंग की और एक भी पैसा नहीं लिया। दरअसल, फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं, जो हुमा कुरैशी के अच्छे दोस्त हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: आइटम सॉन्ग को लेकर हुमा कुरैशी का खुलासा, बोलीं- 'गलत जगह आ गए...' 

हुमा कुरैशी का करियर फ्रंट 
‘मालिक’ में आइटम डांस करने के अलावा हुमा कुरैशी फिल्म ‘टॉक्सिक’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ एक कन्नड़ फिल्म है, जिसमें ‘केजीएफ’ फेम एक्टर यश लीड रोल में हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed