फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hritik's tweet makes fans upset

20 जवानों की मौत पर ऋतिक ने किया विवादित ट्वीट, भड़के प्रशंसक!

Sat, 06 Jun 2015 10:32 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
hritik's tweet makes fans upset

ऋतिक रोशन इन दिनों अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में फंस गए हैं। ऋतिक ने गुरुवार को मणिपुर में हुए आतंकवादी हमले में मरे 20 सैनिकों की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया।

विज्ञापन


जवानों की मौत पर ऋतिक द्वारा जताए गए इस खेद में हुई चूक से उनके प्रशंसक उनसे काफी नाराज हो गए हैं।

दरअसल ऋतिक ने अपने ट्वीट में जो शब्द लिखें हैं वह इस प्रकार हैं, "मणिपुर आदिवासियों द्वारा हमले में मारे गए 20 जवानों के परिवारों के ‌लिए बड़ा झटका हैं।

विज्ञापन

ये है ऋतिक का ट्वीट

hritik's tweet makes fans upset

दरअसल ऋतिक ने अपने ट्वीट में ​जो शब्द लिखें हैं वह इस प्रकार हैं, "मणिपुर आदिवासियों द्वारा हमले में मारे गए 20 जवानों के परिवारों के प्रति ​मैं ​हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।​"​

गौर ​​​किया जाए तो इस ट्वीट में ऋतिक ने उग्रवादियों की जगह 'आदिवासियों' शब्द का इस्तेमाल कर दिया है। जिसके बदले में उन्हें उनके प्रशंसकों की बेहद तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ गया है।

हालाँकि ऋतिक को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो इसके लिए उन्होंने ​गलती को सुधारते हुए दूसरा ट्वीट किया।

​उनके इस ट्वीट पर उन्हें कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया झेलनी पड़ रही है। इनमें से एक ट्वीट में संतोषा बिसेसर ने ट्वीट किया है, "मणिपुरी आदिवासियों द्वारा नहीं, मणिपुरी आतंकवादियों द्वारा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि लोग समझते हैं कि कलाकारों के पास सिर्फ सुन्दर चेहरा और शरीर होता है दिमाग नहीं।"

​वहीं ​तेनजिंग एल​ ने ट्वीट किया है, "ऋतिक आप कितने लापरवाह इंसान हैं। आदिवासियों और आतंकवादियों के बीच के अंतर​ करना सीखो।​

​वलहैला ​वाइकिंग​, "ऋतिक रोशन ​या तो पूरी तरह से मूर्ख है या असंवेदनशील!!! लड़के ​ये ​क्या एक गलत क़दम​ है​ .... !!​​

​ ​ऋतिक ने यह ट्वीट गुरुवार को आई उस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए किया था जिसमें बताया गया कि मणिपुरी आतंकवादियों द्वारा किये गए हमले में 20​ सैनिकों की मौत हो गई और 11​ घायल हो गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed