फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   House Nawazuddin Siddiqui has named his luxury bungalow as Nawab

Nawazuddin Siddiqui House: तीन साल में तैयार हुआ नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सपनों का घर, पिता की याद में दिया ये नाम

Fri, 28 Jan 2022 01:22 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 28 Jan 2022 01:22 AM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आलीशान घर तैयार हो गया है। अभिनेता ने मुंबई में एक बंगला बनवाया है, जो तीन साल में तैयार हुआ है।

विज्ञापन
House Nawazuddin Siddiqui has named his luxury bungalow as Nawab
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश किया है। वह अपनी हर नई फिल्म में तारीफ बटोरते हैं। लेकिन इस बार अभिनेता अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने नए घर की वजह से चर्चा में आए हैं। जी हां, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में अपने सपनों का घर बनाया है। खास बात ये है कि इस घर का इंटीरियर डिजाइन भी खुद अभिनेता ने किया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने इस घर के लिए खुद ही इंटीरियर डिजाइनर बन गए थे।

विज्ञापन

House Nawazuddin Siddiqui has named his luxury bungalow as Nawab
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर - फोटो : सोशल मीडिया

3 साल में तैयार हुआ घर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्मों में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने लगभग एक दशक की कड़ी मेहनत के बाद अपना ये सपना पूरा किया है। अभिनेता के इस बंगले को तैयार होने में पूरे तीन साल लगे हैं। खास बात ये है कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपने इस बंगले को अपने होमटाउन बुढाना के पुराने घर के जैसा ही बनवाया है। अभिनेता ये घर ऑल व्हाइट रंग का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

House Nawazuddin Siddiqui has named his luxury bungalow as Nawab
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर - फोटो : सोशल मीडिया

पिता की याद में रखा बंगले का नाम
नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपने पिता की याद में अपने इस आलीशान घर का नाम रखा है। अभिनेता ने अपने घर को ‘नवाब’ नाम दिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के घर सिर्फ उनके नाम से ही जाने जाते हैं, जिसमें शाहरुख खान का घर 'मन्नत' शामिल है। अभिनेता का घर अपने खुद के नाम 'मन्नत' से जाना जाता है और अब इस लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर ‘नवाब’ भी जुड़ गया है।

विज्ञापन

House Nawazuddin Siddiqui has named his luxury bungalow as Nawab
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को कंगना रणौत प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके अलावा, नवाज टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' में निगेटिव रोल में भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed