{"_id":"598412514f1c1bb2398b459b","slug":"hope-he-recovers-soon-saira-banu-on-dilip-kumar-s-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप कुमार की खराब तबीयत को लेकर ये बोलीं पत्नी सायरा बानो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलीप कुमार की खराब तबीयत को लेकर ये बोलीं पत्नी सायरा बानो
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो
एक तरफ जहां दिलीप कुमार के फैंस उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा कि वो उम्मीद करती हैं कि दिलीप साहब जल्दी ठीक हो जाएं।
ऐसी खबरें हैं कि किडनी फेल होने की वजह से दिलीप कुमार को दोबारा मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किडनी फेल की खबरों पर तो सायरा बानो ने कुछ नहीं कहा, लेकिन पीटीआई के मुताबिक, दिलीप कुमार की हेल्थ के बारे में बात करते हुए सायरा ने कहा, 'हमें प्रार्थना करनी होगी कि वो जल्द ठीक हो जाएं। अल्लाह पर भरोसा है कि वो जल्द ठीक होंगे। डॉक्टर अभी उनका इलाज कर रहे हैं।'
ये भी पढ़ें - दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत, किडनी फेल होने के चलते आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन
बता दें खराब तबीयत के चलते एक्टर दिलीप कुमार को बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अभी भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। गंभीर डिहाइड्रेशन की वजह से उन्हें आइसीयू में रखा गया था और ऐसा कहा जा रहा था कि उन्हें दो दिन और अस्पताल में रखा जाएगा।
हालांकि इसके बाद दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार होने लगा था और इसकी जानकारी डॉक्टरों ने दी थी, लेकिन अब खबर है कि उनकी किडनी फेल हो गई है और तबीयत बिगड़ गई है जिसकी वजह से उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उनकी तबीयत में अभी कोई सुधार नहीं है।
डॉक्टरों के मुताबिक, किडनी में दिक्कत होने की वजह से उनके शरीर के बाकी अंगों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - अमिताभ का दाहिना हाथ माना जाता था ये एक्टर, कंगाल होने की वजह से हो गई थी ऐसी हालत
94 साल के दिलीप कुमार को बीते कुछ सालों में कई बीमारियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कई बार उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिलीप कुमार के फैंस बेहद दुखी हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
दिलीप कुमार का नाम उन शख्सियतों में शुमार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग और हुनर के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई लेकिन खुद वो भी नहीं जानते थे कि एक दिन वो सफल एक्टर बनेंगे और ट्रेजिडी किंग के नाम से जाने जाएंगे। 40 और 50 के दशक में दिलीप कुमार का खूब बोलबाला रहा और कई फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया।
उन्होंने 'जोगन', 'तराना', 'हलचल', 'दीदार', 'नया दौर' और 'मुगले आजम' जैसी कई और हिट फिल्में दीं और इन्ही फिल्मों में निभाए किरदारों की वजह से उन्हें नया नाम मिला ट्रेजिडी किंग का।
ये भी पढ़ें - मजाक मजाक में ही ये हीरोइन बन गई थी किशोर कुमार की तीसरी वाइफ, आज है इस सुपरस्टार की बीवी