{"_id":"6209300e8e9a903be1647a25","slug":"honey-singh-submits-voice-samples-to-nagpur-cops-in-2015-obscenity-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honey Singh: हनी सिंह ने नागपुर पुलिस को दिए अपनी आवाज के नमूने, सिंगर पर अश्लील गाना गाने व अपलोड करने का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Honey Singh: हनी सिंह ने नागपुर पुलिस को दिए अपनी आवाज के नमूने, सिंगर पर अश्लील गाना गाने व अपलोड करने का है आरोप
Sun, 13 Feb 2022 09:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:59 PM IST
सार
कोर्ट ने हनी सिंह को इंटरनेट पर अश्लील गाना गाने और अपलोड करने के मामले में दर्ज एक मामले के संबंध में अपनी आवाज के नमूने रिकॉर्ड करने का निर्देश दिया था, जिसके लिए हनी सिंह आज नागपुर के एक पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन
हनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर गायक हनी सिंह अश्लील गीत को गाने के आरोप में फंसे हुए हैं, जिस वजह से महाराष्ट्र के नागपुर की एक जिला अदालत ने हनी सिंह को अपनी आवाज का नमूना पेश करने का आदेश दिया था। इसी वजह से हनी सिंह रविवार को नागपुर के एक पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां पर हनी सिंह ने अपनी आवाज का नमूना रिकॉर्ड करवाया। हनी सिंह की आवाज की रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया करीब चार घंटे तक चली थी। जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस ए एस एम अली ने 27 जनवरी को गायक को 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच नागपुर के पंचपौली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन हनी सिंह देरी से पुलिस स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि आनंदपाल सिंह जब्बल ने हनी सिंह के गानों पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। हनी सिंह के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292 और 293 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
इसके आगे आधिकारी ने बताया, ‘इस मामले में हनी सिंह को साल 2015 में जमानत मिल गई थी। जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस ए एस एम अली ने 27 जनवरी को गायक को 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच नागपुर के पंचपौली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया था। हनी सिंह की आवाज के नमूने लेने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के तकनीशियन को बुलाया गया था। हनी सिंह की आवाज की रिकॉर्डिंग कोतवाली पुलिस स्टेशन में हुई थी क्योंकि हनी सिंह की उपस्थिति की खबर मिलने पर पंचपौली पुलिस स्टेशन के आस पास फैंस की भारी भीड़ होने का अनुमान था।’
विज्ञापन
अधिकारी ने ये भी कहा, ‘हनी सिंह दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां पर उनकी आवाज के नमूने को रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया लगभग चार घंटे तक चली थी।