फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   honey singh dance with cleaning staff boy on stage rapper trolled for video

Honey Singh: परफॉर्मेंस के दौरान सफाई कर्मी के साथ हनी सिंह ने किया डांस, इस वजह से हो गए ट्रोल

Sun, 12 Mar 2023 05:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 12 Mar 2023 05:22 PM IST
सार

हाल ही में रैपर ने राजस्थान के जयपुर में परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान उनके साथ अल्फाज और होमी दिल्लीवाला भी थे। जिसका वीडियो हाल ही में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन
honey singh dance with cleaning staff boy on stage rapper trolled for video
हनी सिंह - फोटो : instagram/yoyohoneysingh

विस्तार

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। काफी समय के बाद सिंगर ने अपने नए गाने के जरिए वापसी की है। जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर बीते दिनों अपनी पत्नी के साथ तलाक को लेकर भी चर्चा में बने हुए थे। हाल ही में हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगर एक सफाई कर्मी के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन मिल रहे हैं। 

विज्ञापन

जयपुर में दी थी परफॉर्मेंस
हाल ही में रैपर ने राजस्थान के जयपुर में परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान उनके साथ अल्फाज और होमी दिल्लीवाला भी थे। जिसका वीडियो हाल ही में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें हनी सिंह एक झाड़ूवाले के साथ झूमते और डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग इस वीडियो की तारीफ करते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Laugh Tonic (@laughtonic)



इसे भी पढ़ें- Akshay-Nora: अक्षय-नोरा का ऑकलैंड में होने वाला शो बाढ़ के कारण रद्द, आयोजक बोले- खतरे में नहीं डाल सकते जान

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यो यो हनी सिंह स्टेज पर एक सफाई कर्मी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। पहले तो वह लड़का उनके साथ डांस नहीं करना चाह रहा था, लेकिन हनी सिंह के फोर्स करने पर डेनिम शर्ट पहने हुए वह लड़का झाडू को फेंक देता हैं और यो यो हनी सिंह के साथ जमकर डांस करना शुरू कर देता है।

विज्ञापन

लोगों के रिएक्शन
वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने हनी सिंह के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री के असली किंग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है कि- वाकई ये एक शानदार नजारा रहा, ये एनर्जी और वाइब कमाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed