फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hollywood Producer Harvey Weinstein wanted to meet alone to actress Aishwarya Rai

यौन शोषण के आरोपी वाइनस्टीन की एक बॉलीवुड एक्ट्रेस पर भी थी नजर, इस शख्स ने बचाया

Sun, 15 Oct 2017 12:26 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sun, 15 Oct 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
hollywood Producer Harvey Weinstein wanted to meet alone to actress Aishwarya Rai
हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता हार्वी वाइनस्टीन आजकल सुर्खियों में हैं। उनके खिलाफ हॉलीवुड की कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद वो काफी मुश्किल में फंस चुके हैं। अमरीकी अभिनेत्री एंजेलीना जोली, ग्वीनेथ पॉल्त्रोव और जेनिफर लॉरेंस सहित कई अभिनेत्रियों ने जो बातें बताई हैं, वो शर्मसार कर देने वाली हैं।
विज्ञापन


इस मामले में लगभग रोज ही वाइनस्टीन पर आरोप लगाने वाले नए लोग सामने आ रहे हैं। ताजा मामला है अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का। उनके मैनेजर ने दावा किया है कि वाइनस्टीन ने ऐश्वर्या राय से अकेले में मिलने की कोशिशें की थी।
विज्ञापन

hollywood Producer Harvey Weinstein wanted to meet alone to actress Aishwarya Rai
आरोप लगाने वाली अधिकांश अभिनेत्रियां अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं, जब उन्हें निशाना बनाया गया था। उनका कहना है कि हार्वी वाइनस्टीन जैसी प्रभावशाली शख्सियत की कथित ज्यादतियों के खिलाफ इस वजह से वे आवाज नहीं उठा सकीं।

​ऐश्वर्या राय बच्चन की इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजर के मुताबिक, हार्वी वाइनस्टीन ने ऐश्वर्या से भी अकेले में मिलने की इच्छा जताई थी। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ऐश्वर्या की वाइनस्टीन से कई बार मुलाकात हो चुकी है और उन्होंने ऐश्वर्या के मैनेजर से ये सवाल भी पूछा था कि वो किस तरह अकेले में मिल सकते हैं। लेकिन ऐश्वर्या के मैनेजर ने बात यहां तक पहुंचने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed