{"_id":"3ab0af69cbe031154f335170fbd2a542","slug":"heropanti-jakky-shrauf-tiger-shrauf","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैकी श्राफः बेटा तो आ गया बेटी कब आएगी फिल्मों में? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैकी श्राफः बेटा तो आ गया बेटी कब आएगी फिल्मों में?
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 07 Jan 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
2014 में जिन नए चेहरों का बॉक्स ऑफिस पर इंतजार किया जा रहा है, उनमें जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर का नाम टॉप पर है। टाइगर मई में रिलीज होने वाली निर्देशक साबिर खान की फिल्म ‘हीरोपंती’ में नजर आएंगे।
विज्ञापन
इस फिल्म के लिए टाइगर ने ऐक्टिंग तो सीखी ही, खास तौर पर मार्शल आर्ट्स की कक्षाओं में भी गए। ‘हीरोपंती’ ऐक्शन फिल्म है। इसकी शूटिंग शुरू होने से पहले ही टाइगर ने खुद को तैयार कर लिया था।
विज्ञापन
टाइगर फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘मेरे लिए यह सपना साकार होने जैसा है। यह लंबी यात्रा है। सबसे पहले मुझे सिनेमा के क्राफ्ट को समझना पड़ा और उसमें देखना पड़ा कि मेरा किरदार किस तरह से निखर सकेगा।
विज्ञापन
यह जानने के बाद मैं जितनी मेहनत कर सकता था, वह मैंने की।’ अब टाइगर यह देखने के लिए उतावले हैं कि आखिर पर्दे पर वह कैसे नजर आएंगे। इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट नई हीरोइन है, कीर्ति सनोन।
वहीं फिल्म के निर्देशक साबिर खान कहते हैं, ‘पूरी फिल्म का अनुभव बहुत शानदार रहा। टाइगर और कीर्ति दोनों नए हैं। इसके अलावा बाकी चेहरे भी फ्रेश हैं। कुल मिला कर फिल्म आपको एक नया एहसास देगी।
इससे जुड़े सारे लोग युवा हैं और हमारी टीम की औसत आयु 23-24 साल है।’ उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की शूटिंग पंजाब से मुंबई और दिल्ली से कश्मीर तक की गई। खान के अनुसार, ‘हमने कई सौ घंटे का फुटेज शूट किया। आप समझ सकते हैं कि हमारी टीम कितनी ऊर्जा से भरी थी।’
निर्मात साजिद नाडियाडवाला बताते हैं कि पहली बार उनका बैनर नए चेहरों को लॉन्च कर रहा है। वह कहते हैं, ‘मैं खुश हूं कि हमारे पास बढ़िया स्क्रिप्ट थी और उसे खूबसूरत ढंग से फिल्म में कैद किया गया।’
वह टाइगर की भी तारीफ करते हैं। कहते हैं, ‘वह बहुत प्रतिभावान है और अपने काम पर पूरा ध्यान देता है। उम्मीद है कि 2014 में वह अपनी पहचान बना लेगा।’ फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।