{"_id":"6239c66901597a281a71375b","slug":"heropanti-2-tiger-shroff-shares-stunt-video-from-the-sets-of-the-film-hrithik-roshan-reacts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ ने ‘हीरोपंती 2 के सेट से दिखाया धांसू स्टंट, वीडियो देखकर ऋतिक रोशन ने की अभिनेता की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Heropanti 2: टाइगर श्रॉफ ने ‘हीरोपंती 2 के सेट से दिखाया धांसू स्टंट, वीडियो देखकर ऋतिक रोशन ने की अभिनेता की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फिल्मों में अपने शानदार एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता की अब तक जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, उसमें टाइगर के एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। टाइगर श्रॉफ जल्द ही 'हीरोपंती 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में भी अभिनेता के एक से एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, जिसकी झलक टाइगर ने एक वीडियो शेयर कर दिखाई है। टाइगर ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर ऋतिक रोशन भी टाइगर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं।
2 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ लंबी छलांग लगाकर कार के बॉनट पर चढ़ जाते हैं और अगले ही सेकंड वह फिर से छलांग लगा देते हैं। इस वीडियो को आगे स्लो मोशन में भी दिखाया गया है, जो देखने में काफी शानदार लग रहा है। टाइगर श्रॉफ का ये अंदाज देखकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ ने अपना शानदार स्टंट वीडियो शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये सेट से एक छोटा सा बीटीएस क्लिप है। मैंने इस शॉट के लिए मेरे लड़कों के साथ मिलकर लगभग पांच मिनट तक अभ्यास किया था। मुझे लगता है कि मैं शूटिंग के दौरान वाले टेक में बहुत अधिक नीचे चला गया। अपनी गर्दन को तोड़ने और पीठ को जलाने के बाद मुझे लगता है कि ये कम से कम इसके लायक था। जल्द ही आने वाले रोमांचक दृश्यों में से एक को देखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद ऋतिक रोशन ने टाइगर की तारीफ करते हुए कमेंट में 'फेब' यानी आश्यर्चजनक लिखा है। वहीं, टाइगर की मां आयशा ने भी अपने बेटे की तारीफ करते हुए ढेर सारे दिल और तालियों के इमोजी शेयर किए हैं। इसके अलावा, फैंस भी कमेंट कर टाइगर श्रॉफ की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Heropanti 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हीरोपंती 2' में भरपूर एक्शन के साथ रोमांस का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म 29 अप्रैल यानी ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।