{"_id":"66504b7f9bc3b752e8040310","slug":"heeramandi-star-taha-shah-badussha-reacts-to-being-tagged-as-national-crush-says-i-am-grateful-to-audience-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taha Shah: 'नेशनल क्रश' का टैग मिलने पर खुश हैं 'ताजदार', रातोंरात मिली लोकप्रियता पर कहा- शुक्रगुजार हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Taha Shah: 'नेशनल क्रश' का टैग मिलने पर खुश हैं 'ताजदार', रातोंरात मिली लोकप्रियता पर कहा- शुक्रगुजार हूं
Fri, 24 May 2024 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 24 May 2024 01:41 PM IST
सार
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में ताहा ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे वह अपने पोस्ट पर लाइक की बढ़ती संख्या से हैरान हैं। 'हीरामंडी' अभिनेता ने कहा कि उन्हें यकीन था कि लोग एक दिन उनके काम की सराहना करेंगे।
विज्ञापन
ताहा शाह बद्दुशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में अपनी भूमिका के बाद ताहा शाह बद्दुशाह ने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं। इस सीरीज में ताजदार बलूच की भूमिका निभाने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उन्हें 'नेशनल क्रश' का टैग दे दिया। इसके अलावा, सीरीज की रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है।
नेशनल क्रश का टैग मिलने पर खुश हैं ताहा
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में ताहा ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे वह अपने पोस्ट पर लाइक की बढ़ती संख्या से हैरान हैं। 'हीरामंडी' अभिनेता ने कहा कि उन्हें यकीन था कि लोग एक दिन उनके काम की सराहना करेंगे, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि यह सब अचानक हो जाएगा। अभिनेता 15 साल की कड़ी मेहनत के बाद अपना हक पाने के लिए फैंस के आभारी हैं।
रातोंरात हुए लोकप्रिय
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर उन्हें नेशनल क्रश का टैग दिए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि कैसे उनके पोस्ट पर लाइक की संख्या हजारों से बढ़कर लाखों में पहुंच गई है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा, यह बहुत बड़ी चीज है। मेरे पोस्ट पर 500-600 लाइक आते थे और पता नहीं ऐसा क्या हुआ है कि वे लाखों में हो गए हैं। यह पूरा नेशनल क्रश वाला मामला बहुत ही उत्साहित कर देने वाला है। मुझे सच में एकदम से सदमा लगा कि रातोंरात चीजें इतनी कैसे बदल गई है। "
विज्ञापन
सीरीज को मिल रही है सकारात्मक प्रतिक्रिया
ताहा शाह इन दिनों 'हीरामंडी' के सफलता का जश्न मना रहे हैं। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के आठ एपिसोड हैं। सभी एपिसोड दर्शकों को खूब पसंद आए। सितारों से सजी भंसाली की इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल अहम भूमिका में नजर आई हैं।