फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Heeramandi actor Taha Shah Badussha Signed three Film deal with Ramesh Sippy Entertainment

Taha Shah Badussha: 'हीरामंडी' के बाद चमके ताहा शाह की किस्मत के सितारे, अभिनेता ने साइन की तीन फिल्मों की डील

Mon, 12 Aug 2024 11:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Aug 2024 11:37 PM IST
सार

अभिनेता ताहा शाह बदुशा जल्द ही रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्मों में नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेता ने इस प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों का करार किया है। 
 

विज्ञापन
Heeramandi actor Taha Shah Badussha Signed three Film deal with Ramesh Sippy Entertainment
ताहा शाह बदुशा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता ताहा शाह बदुशा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में ताजदार का  किरदार निभाकर उनकी किस्मत चमक चुकी है। ताजा खबरों की मानें तो ताहा शाह ने रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्मों का करार किया है।
विज्ञापन

AMKDT Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बेदम रही अजय देवगन की फिल्म, 11वें दिन हुई महज इतनी कमाई
विज्ञापन


रोहन सिप्पी ने की तारीफ
रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट के साथ ताहा की तीन फिल्मों में से पहली का निर्देशन रोहन सिप्पी करेंगे। रोहन इससे पहले ब्लफमास्टर, दम मारो दम और नौटंकी साला जैसी फिल्में बना चुके हैं। ताहा के साथ काम करने को लेकर रोहन ने कहा, "ताहा स्क्रीन पर एक अनूठी ऊर्जा और उपस्थिति लाते हैं। मैंने उन्हें 'ताज' और 'हीरामंडी' में देखा है।अपने काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दर्शकों से जुड़ने की उनकी क्षमता सराहनीय है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Ulajh BO Collection Day 11: सिनेमाघरों से उतरने की तैयारी में 'उलझ', 11वें दिन महज इतने लाख रुपये कमा तोड़ा दम

ताहा ने जताया आभार
वहीं, ताहा भी तीन फिल्मों के इस करार के बाद काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्मों का करार करना सम्मान की बात है। ताहा ने कहा, "रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म में काम करना एक सपने जैसा है। यह अवसर वाकई शानदार है। मैं इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं।" 'हीरामंडी' से पहले, ताहा ने 'बरखा' (2015), 'बार बार देखो' (2016), 'रांची डायरीज' (2017) और 'गिप्पी' जैसी फिल्मों में काम किया है। 
Deadpool & Wolverine Collection: 'ओपेनहाइमर' को पछाड़ने को तैयार 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', जानें कुल कलेक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed