फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Health Update: Kamal Haasan recovers from coronavirus will resume work from December 4

हेल्थ अपडेट: कोरोना संक्रमण से ठीक हुए कमल हासन, 4 दिसंबर से शुरू करेंगे काम

Wed, 01 Dec 2021 08:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 01 Dec 2021 08:24 PM IST
सार

इस बारे में अस्पताल द्वारा जारी एक हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कमल हासन को 3 दिसंबर तक आइसोलेट रखा जाएगा। इसके बाद 4 दिसंबर से वह काम फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे।

विज्ञापन
Health Update: Kamal Haasan recovers from coronavirus will resume work from December 4
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेता कमल हासन कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से रिकवर होने के बाद अब कमल जल्द भी अपने काम पर वापस लौटेंगे। इस बारे में अस्पताल द्वारा जारी एक हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कमल हासन को 3 दिसंबर तक आइसोलेट रखा जाएगा। इसके बाद 4 दिसंबर से वह काम फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे। 

विज्ञापन

श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर के तरफ से बुधवार को जारी किए हेल्थ बुलेटिन में कहा गया कि अभिनेता को कोविड के हल्के लक्षण थो, जिसके लिए उनका इलाज किया गया था। हालांकि, वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, लेकिन उन्हें 3 दिसंबर तक आइसोलेट ही रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

 

 

Health Update: Kamal Haasan recovers from coronavirus will resume work from December 4
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन अमेरिका से वापस लौटने के बाद संक्रमित पाए गए थे। अभिनेता अपने कमल हाउस ऑफ खद्दर नामक कपड़ों के ब्रांड लॉन्च करने के लिए अमेरिका में थे।

Health Update: Kamal Haasan recovers from coronavirus will resume work from December 4
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में कमल हासन ने 22 नवंबर को ट्वीट कर अपने प्रशंसकों को जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया ''यूएसए से लौटने के बाद मुझे हल्की खांसी हुई। जब मैंने जांच कराई तो कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। मैं हॉस्पिटल में क्वारंटीन हूं। सभी को कोविड-19 से सावधान रहना चाहिए।''

Health Update: Kamal Haasan recovers from coronavirus will resume work from December 4
कमल हासन - फोटो : Instagram/Kamal Haasan

वर्कफ्रंट की बात करें तो कमल हासन लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित अपनी आने वाली फिल्म विक्रम की शूटिंग कर रहे थे। इसके अलावा वह बिग बॉस तमिल के 5वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। संक्रमण के बाद उनकी गैरमौजूदगी में राम्या कृष्णन शो को होस्ट कर रही थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed