{"_id":"58f18d2e4f1c1b791ecf88f8","slug":"hazel-keech-and-yuvraj-singh-think-about-pregnancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी को लेकर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने दिया बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंसी को लेकर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने दिया बयान
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेजल कीच और उनके पति युवराज सिंह इन दिनों IPL टूर पर हैं। पिछले साल नवंबर में दोनों ने शादी की थी। युवराज का मैच जहां भी होता है हेजल उनके साथ ट्रैवल करती हैं। हाल ही में हेजल ने प्रेग्नेंसी के सवाल पर एक बड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन
जब उनसे पूछा गया कि क्या अब दोनों माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं? हेजल ने बॉलीवुड साइट 'पिंकविला' से बात करते हुए कहा, 'अभी हमने इस बारे में सोचा नहीं है। लेकिन अगर हमारी शादी हुई है तो ये भी जरूर होगा। लेकिन युवराज बहुत ज्यादा ट्रैवल करते हैं। तो जब मैं प्रेग्नेंट होऊंगी तब युवराज मेरे साथ रह सकेंगे?'
विज्ञापन
हेजल से जब ये पूछा गया कि क्या शादी के बाद दोनों के बीच कुछ बदला है? इस पर हेजल ने कहा, 'वास्तव में हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। हम दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधकर खुश हैं। युवराज काफी व्यस्त रहते हैं। मैं उन्हें शादी से पहले इतने अच्छे से नहीं जानती थी। हम दोनों एक-दूसरे के साथ सब कुछ शेयर करते हैं।'
विज्ञापन
ये भ्ाी पढ़ें- पहले बाप और फिर उनके बेटे के साथ इन हीरोइनों ने किया रोमांस, जानें अब कहां हैं ये