फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Haryana nuh gurgaon Violence bollywood actors dharmendra and sonu sood reaction

Haryana Violence Celebs Reaction: 'बस जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान...', हरियाणा हिंसा पर भड़के सेलेब्स

Wed, 02 Aug 2023 01:57 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 02 Aug 2023 01:57 PM IST
सार

हिंसा के दौरान करीब 50 वाहनों को फूंक दिया गया। अब इस मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Haryana nuh gurgaon Violence bollywood actors dharmendra and sonu sood reaction
धर्मेंद्र, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच सोमवार को जमकर हिंसा भड़की गुरुग्राम तक फैल गई। गुरुग्राम में मंगलवार को एक मस्जिद में इमाम की हत्या कर दी गई, इतना ही नहीं एक भोजनालय में आग भी लगा दी गई। भड़की हिंसा के दौरान कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद नूंह जिले के मेवात समेत कई इलाकों में तनाव की स्थिति है। इस घटना के बाद से गुरुग्राम समेत हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। नूंह में हिंसा के दौरान घायल हुए 23 लोगों में 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में 11 एफआईआर दर्ज की हैं और 27 लोगों को हिरासत में लिया है। हिंसा के दौरान करीब 50 वाहनों को फूंक दिया गया। अब इस मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन


धर्मेंद्र ने दिया रिएक्शन
इस दौरान धर्मेंद्र और सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। धर्मेंद्र ने हाथ जोड़े हुए अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ये कहर... क्यों... किस लिए? बक्श दे मालिक... अब तो बक्श दे...अब बर्दाश्त नहीं होता। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की। धर्मेंद्र ने एक अन्य ट्वीट में भी नूंह उपद्रव पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'अपने वतन में तेरी दुनिया में मुझे अमन सुकून भाईचारा चाहिए।' धर्मेंद्र के पोस्ट पर एक फैन ने एक बच्ची के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मां कामख्या आपकी सारी पीरा हर ले और अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Nitin Desai: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन से सदमे में बॉलीवुड, रितेश देशमुख समेत इन सितारों ने जताया शोक

सोनू सूद क्या बोले
सोनू सूद ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर लिखा, ना किसी का घर जला, ना किसी की दुकान, बस जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान. सोनू सूद का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। सोनू सूद और धर्मेंद्र दोनों ने ही नूंह से शुरू सांप्रदायिक झड़प में लोगों को अपने अपने तरीके से समझाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed