{"_id":"5e4a6f0a8ebc3ef2c81498b8","slug":"harshvardhan-rane-joins-taapsee-pannu-next-film-haseen-dillruba","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हसीन दिलरुबा' में हुई हर्षवर्धन राणे की एंट्री, तापसी और विक्रांत के साथ पहली बार आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हसीन दिलरुबा' में हुई हर्षवर्धन राणे की एंट्री, तापसी और विक्रांत के साथ पहली बार आएंगे नजर
Mon, 17 Feb 2020 04:16 PM IST
अपूर्वा राय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 17 Feb 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
'हसीन दिलरुबा'
- फोटो : ट्विटर
अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का हिस्सा बन चुके हैं। मेकर्स और अभिनेता की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी अहम भूमिकाओं में हैं। जानकारी के अनुसार इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म में हर्षवर्धन काफी दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स का दावा है कि यह किरदार दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। गौरतलब है कि यह पहली बार होगा जब वह तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
विज्ञापन
फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर अपनी उत्सुकता को साझा करते हुए हर्षवर्धन ने कहा, 'मुझे अब तक मिली फिल्मों में यह निश्चित रूप से सर्वाधिक विचित्र फिल्म है। मैं पहली बार तापसी के साथ काम कर रहा हूं जो प्रत्येक टेक में काफी स्वाभाविक और आनंदित रहती हैं तो वहीं विक्रांत की आंखें काफी प्यारी हैं। फिल्म में मैं एक साहसी व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूं जो खूनी प्रेमकथा में फंस जाता है।
विज्ञापन
यह एक रोमांचक संयोग है कि मैं इस फिल्म में एक राफ्टर की भूमिका निभा रहा हूं जो मेरे पसंदीदा साहसिक खेलों में से एक है। मैं ऐसा करने के लिए हर साल ऋषिकेश जाता हूं।' गौरतलब है कि इससे पहले हर्षवर्धन 'पलटन' और 'सनम तेरी कसम' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू और लेखन कनिका ढिल्लों ने किया है। वहीं संगीत अमित त्रिवेदी द्वारा रचित है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, टी सीरीज और एरोस इंटरनेशनल मिलकर कर रहे हैं। 'हसीन दिलरुबा' 18 सितंबर 2020 को रिलीज होगी।
View this post on InstagramA post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane) on