फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harrdy Sandhu reveals he was physically harassed by lady fan during live Performance says She Licked My Ear

Harrdy Sandhu: स्टेज शो के दौरान महिला फैन ने किया था हार्डी संधू का यौन उत्पीड़न, गायक का चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 30 Oct 2023 10:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Oct 2023 10:47 PM IST
सार

हार्डी संधू ने खुलासा किया कि एक बार मंच पर एक महिला प्रशंसक ने उन्हें परेशान किया था और वह उससे कुछ नहीं कह सके थे।

विज्ञापन
Harrdy Sandhu reveals he was physically harassed by lady fan during live Performance says She Licked My Ear
हार्डी संधू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता और गायक हार्डी संधू इन दिनों भारत दौरे की तैयारी कर रहे हैं, जो नवंबर से शुरू होगा। इस बीच अब उन्होंने खुद से जुड़ा हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। हार्डी संधू ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बार मंच पर एक महिला प्रशंसक ने उन्हें परेशान किया था और वह उससे कुछ नहीं कह सके थे।

विज्ञापन

महिला ने गायक को किया था परेशान
हाल ही में एक साक्षात्कार में हार्डी संधू ने एक अप्रिय घटना को याद किया, जिसने उन्हें चौंका दिया था। गायक ने याद किया कि कुछ साल पहले जब वह एक निजी शादी में परफॉर्मेंस दे रहे थे तो एक महिला ने उन्हें परेशान किया था। महिला की उम्र करीब 30 से 40 के बीच थी। महिला ने गायक से पूछा था कि क्या वह मंच पर उनके साथ आ सकती हैं।
Paras Kalnawat: अक्षय कुमार को अपना स्टंट गुरु मानता है टीवी का यह सितारा, कहा- फिल्में देखकर सीखा एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की इस हरकत से चौंक गए गायक
अभिनेता बताया कि मैंने महिला से कहा कि अगर मैं तुम्हें बुलाऊंगा तो अन्य लोग भी ऐसा चाहेंगे और यह मुश्किल होगा, लेकिन वह हिली नहीं। उन्होंने मंच पर मौजूद रहने की जिद की। फिर, मैंने हार मान ली। मैंने कहा, 'आप आ जाओ।' वह आईं और मेरे साथ एक गाने पर डांस करने की विनती की। मैंने कहा कि ठीक है, चलो करते हैं। हमने एक गाने पर डांस किया और फिर उसने पूछा कि क्या मैं तुम्हें गले लगा सकती हूं? मैंने कहा ठीक है। उसने मुझे गले लगाया और उसने मेरे कान को चाटा। हार्डी ने कहा कि अब, इसके बारे में सोचो कि यदि यह भूमिकाएं विपरीत हुई होती तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया होती। उस समय मैं क्या ही कर सकता था।
Angad Bedi: दुबई के टूर्नामेंट में परचम लहराकर भारत लौटे अंगद बेदी, नेहा धूपिया ने किया पति का स्वागत

विज्ञापन

नवंबर से शुरू करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
हार्डी संधू अगले महीने दिल्ली एनसीआर, इंदौर, मुंबई, जयपुर, पुणे, कोलकाता और भुवनेश्वर में अपने इन माई फीलिंग्स टूर के दौरान लाइव प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। यह दौरा 18 नवंबर से शुरू होगा और वह सबसे पहले दिल्ली एनसीआर में प्रदर्शन करेंगे। मुंबई में वह 17 दिसंबर को परफॉर्म करेंगे।
Karan Johar: क्या कुंवारेपन से उकताने लगे हैं करण जौहर, दीपिका ने क्यों कहा, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed