फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Actor Chunky Pandey Said Rakesh Bedi Was Very Excited For Dhurandhar

‘धुरंधर’ के लिए काफी एक्साइटेड थे राकेश बेदी, चंकी पांडे का खुलासा; सेट पर खुशी से बताते थे फिल्म की बातें

Sat, 06 Jun 2026 01:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 06 Jun 2026 01:59 PM IST
सार

Chunky Panday on Rakesh Bedi: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने हाल ही में राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में उनकी शानदार एक्टिंग की जमकर तारीफ की। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Actor Chunky Pandey Said Rakesh Bedi Was Very Excited For Dhurandhar
चंकी पांडे और राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राकेश बेदी को इस साल मार्च में रिलीज हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए खूब सराहना मिली, जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी एक बार फिर बढ़ गई। फिलहाल वे ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ रहे हैं। उनके को-स्टार चंकी पांडे ने बताया कि शूटिंग के दौरान राकेश अक्सर ‘धुरंधर’ के बारे में बात करते थे और इसे लेकर काफी एक्साइटेड रहते थे।

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Actor Chunky Pandey Said Rakesh Bedi Was Very Excited For Dhurandhar
राकेश बेदी - फोटो : एएनआई

उनकी आंखों में एक्साइटमेंट साफ दिखती थी
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में में चंकी ने राकेश को ‘बहुत क्यूट’ बताया और स्कॉटलैंड में शूटिंग के दौरान बिताए समय को याद किया। उन्होंने कहा कि वे अक्सर साथ में पब जाते थे और घंटों बातें करते थे।

राकेश की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट याद करते हुए चंकी ने कहा, ‘वो इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। मैं उनके लिए आज बहुत खुश हूं। स्कॉटलैंड में शूटिंग के दौरान वो बार-बार कहते थे कि फिल्म बहुत खास है। उन्होंने कहानी तो नहीं बताई, लेकिन कहते थे कि डायरेक्टर ने एक खूबसूरत दुनिया बनाई है। उनकी आंखों में एक्साइटमेंट साफ दिखती थी।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Actor Chunky Pandey Said Rakesh Bedi Was Very Excited For Dhurandhar
राकेश बेदी, धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कमाल का काम किया
चंकी ने यह भी बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने राकेश की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हमेशा से हमारी अच्छी बॉन्डिंग रही है। वो इंडस्ट्री के सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं। फिल्म देखने के तुरंत बाद मैंने उन्हें फोन किया। मैं उनके लिए बहुत खुश था क्योंकि उन्होंने कमाल का काम किया है।’

ये भी पढ़ें- Peddi Movie: ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के किरदार पर बवाल! डायरेक्टर ने मांगी माफी, सीन्स को लेकर कही ये बात
विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Actor Chunky Pandey Said Rakesh Bedi Was Very Excited For Dhurandhar
है जवानी तो इश्क होना है नई रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn
दोनों एक्टर्स का वर्कफ्रंट
फिलहाल दोनों एक्टर्स ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म में नजर आ रहे हैं, जो 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed