फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gumraah OTT Release Aditya Roy Kapur Mrunal Thakur starrer Murder Mystery streaming on Netflix

Gumraah OTT: मृणाल ठाकुर-आदित्य रॉय स्टारर मर्डर मिस्ट्री 'गुमराह' की ओटीटी पर दस्तक, यहां देख सकते हैं फिल्म

Sun, 04 Jun 2023 01:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 04 Jun 2023 01:57 PM IST
सार

मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर मर्डर-मिस्ट्री 'गुमराह' ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। जानें इस फिल्म को कहां देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
Gumraah OTT Release Aditya Roy Kapur Mrunal Thakur starrer Murder Mystery streaming on Netflix
गुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर मर्डर मिस्ट्री 'गुमराह ' पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाई। सात अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी का निर्देशन वर्धन केतकर ने किया है। यह वर्ष 2019 की तमिल फिल्म 'थडम' की रीमेक है, जिसे मगिज थिरुमेनी ने डायरेक्ट किया था। वहीं, अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं और इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। 

विज्ञापन

'गुमराह' की ओटीटी पर दस्तक

फिल्म 'गुमराह' में आदित्य रॉय कपूर का डबल रोल है। वहीं, यह मूवी अपनी रिलीज के दो महीनों के अंदर अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी है। क्लिप में मृणाल दो आदित्य रॉय कपूर के बीच बैठी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, 'आज के नाश्ते के मेन्यू में दो आदित्य रॉय कपूर, एक मृणाल ठाकुर और सस्पेंस-थ्रिल की असीमित खुराक शामिल है।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन

डबल रोल में आदित्य रॉय कपूर 

'गुमराह' में आदित्य रॉय कपूर अपने अब तक के करियर में पहली बार डबल रोल में नजर आए हैं। एक्टर को एक हत्या के मामले में दो संदिग्धों के रूप में देखा गया है, जिसमें मृणाल एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में आदित्य और मृणाल के अलावा रोनित रॉय, वेदिका पिंटो, दीपक कालरा और इवान रोड्रिग्स जैसे सितारे भी हैं।


Naseeruddin: नसीरुद्दीन शाह ने वॉशरूम के हैंडल पर लटकाए हैं फिल्मफेयर अवॉर्ड, खुलासे से हर कोई हैरान

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, अब ओटीटी से उम्मीद

'गुमराह' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह बुरी तरह फ्लॉप रही है। इसने भारत में केवल 8.28 करोड़ रुपये की कमाई की और दुनिया भर में इसने 10.68 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कितनी सफल साबित होती है, इसे देखने के लिए हर कोई उत्सुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed