{"_id":"658ef526848a064b460c5f6b","slug":"gulshan-devaiah-and-his-ex-wife-kallirroi-tziafeta-giving-relationship-second-chance-after-divorce-as-per-repo-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gulshan Devaiah: टूटी हुई शादी को दूसरा मौका देना चाहते हैं कल्लिरोई-गुलशन, बोले- 'पहले से बेहतर होगा रिश्ता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gulshan Devaiah: टूटी हुई शादी को दूसरा मौका देना चाहते हैं कल्लिरोई-गुलशन, बोले- 'पहले से बेहतर होगा रिश्ता'
Fri, 29 Dec 2023 10:06 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
गुलशन देवैया, कल्लिरोई तजियाफेटा
- फोटो : social media
अभिनेता गुलशन देवैया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता अपनी पूर्व पत्नी कल्लिरोई तजियाफेटा के साथ अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे रहे हैं। गुलशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि वे अपनी टूटी हुई शादी को दूसरा मौका देना चाहते हैं।
अपने रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहते हैं गुलशन
गुलशन ने अपनी पूर्व पत्नी कल्लिरोई के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम एक बार फिर अपने रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहते हैं। दूर रहने के बाद हमारा रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो गया है। अब हम एक ऐसे रिश्ते में हैं, जहां हम कह सकते हैं कि चलो फिर से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। इस बार हम दोनों की रिलेशनशिप को लेकर एक अलग अप्रोच है। हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सब कुछ अच्छा होगा, लेकिन इस बार पहले से अलग और बेहतर होगा।'
यह भी पढ़ें: Malaika Arora: अरबाज खान की दूसरी शादी पर एक्स वाइफ मलाइका ने की टिप्पणी? वायरल हो रहा अभिनेत्री का पोस्ट
विज्ञापन
दोस्ती करने पर पूर्व पत्नी का जताया आभार
अभिनेता ने बीते दिनों दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं वास्तव में अपनी पूर्व पत्नी कल्लिरोई का आभारी हूं, जिन्होंने तलाक के बाद भी दोस्ती के लिए हां कहा। वे मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। मैं उन्हें कुछ भी बता सकता हूं। अगर मैं डेट पर बाहर जाता हूं, तो उन्हें बताता हूं कि मैं बाहर गया था और ऐसा हो गया। हालांकि, मुझे कभी-कभी उनकी याद आती है।'
2020 में लिया तलाक
अभिनेता गुलशन ने साल 2012 में कल्लिरोई से शादी की थी, लेकिन साल 2020 में तलाक हो गया था। हालांकि, दोनों तलाक के बाद भी दोस्त बने रहें और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। गुलशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता इस साल राज और डीके की वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' में नजर आए थे। इसके अलावा गुलशन 'दुरंगा' सीजन 2 में भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Vijayakanth: 72 तोपों की सलामी के साथ हुआ कैप्टन विजयकांत का अंतिम संस्कार, एमके स्टालिन ने भी दी श्रद्धांजलि