फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gujrati Actress Happy Bhavsar Nayak passes away at the age of 45 due to lung cancer

दुखदः गुजराती अभिनेत्री हैप्पी भावसार का लंग कैंसर के चलते निधन, 45 वर्ष की आयु में कहा दुनिया को अलविदा

Thu, 25 Aug 2022 05:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 25 Aug 2022 05:40 PM IST
सार

हैप्पी भावसार के आकस्मिक निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में उनके दोस्त और सहयोगी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हैप्पी भावसार ने गुजराती अभिनेता मौलिक नायक से शादी करने के बाद एक्टिंग करना छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Gujrati Actress Happy Bhavsar Nayak passes away at the age of 45 due to lung cancer
हैप्पी भावसार नायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गुजराती अभिनेत्री हैप्पी भावसार नायक का निधन हो गया है। अभिनेत्री 45 वर्ष की थीं और पिछले काफी समय से लंग कैंसर से पीड़ित चल रही थीं। हैप्पी भावसार को मोंटू नी बिट्टू और प्रेमजी: राइज ऑफ अ वॉरियर में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है। इनसे उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई थी। वहीं, हैप्पी भावसार ने गुजराती अभिनेता मौलिक नायक से शादी करने के बाद एक्टिंग करना छोड़ दिया था।

विज्ञापन

सहयोगी दे रहे श्रद्धांजलि
हैप्पी भावसार के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हैप्पी भावसार के आकस्मिक निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में उनके दोस्त और सहयोगी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। खुशी शाह, हेतल ठक्कर, पार्थ भारत ठाकर सहित कई अन्य सितारों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेकर पोस्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्थ भारत ठक्कर ने लिखा भावनात्मक नोट
गायक पार्थ भारत ठक्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अभिनेत्री की मोनोक्रोम तस्वीर साझा करते हुए एक भावनात्मक नोट लिखा है। पार्थ ने लिखा, 'हैप्पी आप बहुत जल्द चली गई, आपके मुंह से निकले पहले शब्द हमेशा जय श्री कृष्ण ही हुआ करते थे और मैं आज भी श्यामली की यादों को संजोए हुए हूं। मैं पूरी तरह सदमे में हूं! भगवान आपकी आत्मा को शांति दे और आपके परिवार को शक्ति दे। ओम शांति।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed